HPBOSE Sub-Cadre Exam Results & Final Answer Key Released

HPBOSE Sub-Cadre Exam Results & Final Answer Key Released


हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने रविवार को सब-कैडर स्क्रीनिंग टेस्ट-2026 के नतीजे जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने रिजल्ट के साथ-साथ सभी विषयों की फाइनल ‘आंसर-की’ भी आधिकारिक पोर्टल पर डाल दी है, जिससे हजारों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है

.

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि स्क्रीनिंग टेस्ट बीते 22 मार्च को आयोजित किया गया था। यह परीक्षा कुल 27 अलग-अलग विषयों और पदों के लिए ली गई थी। बोर्ड ने अब इन सभी श्रेणियों के नतीजे एक साथ घोषित कर अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है।

जानकारी देते अधिकारी

पारदर्शिता और निष्पक्षता पर जोर

परीक्षा के बाद बोर्ड ने पहले प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी थीं। प्राप्त आपत्तियों का विषय विशेषज्ञों के पैनल द्वारा गहन विश्लेषण किया गया। विशेषज्ञों की अंतिम सिफारिशों के आधार पर ही फाइनल आंसर-की तैयार की गई है, जिससे परिणाम में पारदर्शिता बनी रहे।

बोर्ड का दावा है कि चयन प्रक्रिया को पूरी तरह त्रुटिहीन बनाने के लिए विशेषज्ञों की कसौटी पर हर सवाल को परखा गया है। सभी 27 विषयों की प्रमाणित उत्तर कुंजियां वेबसाइट पर इसलिए अपलोड की गई हैं ताकि अभ्यर्थी खुद अपने उत्तरों का मिलान विशेषज्ञों द्वारा तय किए गए सही उत्तरों से कर सकें।

वेबसाइट पर ऐसे देखें अंक

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बोर्ड ने सारा डेटा ऑनलाइन उपलब्ध कराया है। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.hpbose.org पर जाकर अपने व्यक्तिगत अंक चेक कर सकते हैं। पोर्टल पर रिजल्ट लिंक सक्रिय कर दिया गया है, जहाँ रोल नंबर के जरिए लॉगिन किया जा सकता है।

भविष्य की भर्ती का रास्ता साफ

स्क्रीनिंग टेस्ट के नतीजे आने के बाद अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों का रास्ता साफ हो गया है। बोर्ड अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि पूरी प्रक्रिया में नियमों का पालन किया गया है और यह परिणाम पूरी तरह से निष्पक्ष है, जिससे योग्य उम्मीदवारों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!