Himachal CM Sukhu launch robotic surgery IGMC Shimla
IGMC शिमला में रोबोटिक सर्जरी के दौरान ऑपरेशन थियेटर में सीएम सुक्खू।
हिमाचल प्रदेश के प्रीमियम हेल्थ इंस्टीट्यूट इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (IGMC) में आज (बुधवार को) रोबोटिक सर्जरी शुरू हो गई है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने IGMC पहुंचकर इसका शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम ने रोबोटिक तकनीक से गाल ब्लेडर की सर्
.
IGMC में इस तकनीक से पहली सर्जरी के बाद सीएम सुक्खू ने कहा कि रोबोटिक सर्जरी से ऑपरेशन के 30 हजार रुपए लगेंगे। स्पेशल वार्ड लेने वाले मरीजों को रोबोटिक सर्जरी के 50 हजार रुपए देने होंगे।
सीएम ने कहा कि, प्रदेश के तीन मेडिकल कॉलेजों मे रोबोटिक सर्जरी शुरु कर दी गई है। जल्द ही अन्य कॉलेजों में भी रोबोटिक सर्जरी शुरुआत की जाएगी। इसके बाद IGMC शिमला में प्रदेशभर से आने वाले मरीजों को रोबोटिक सर्जरी की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है।
IGMC शिमला रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत करते सीएम सुक्खू।
IGMC में आज 5 ऑपरेशन किए जा रहे
IGMC प्रशासन के अनुसार- पहले दिन सर्जरी विभाग के ट्रेंड डॉक्टर रोबोटिक तकनीक से 3 सर्जरी कर रहे हैं। इनके लिए विभाग के चार डॉक्टरों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। ये ऑपरेशन दक्ष सर्जनों की देखरेख में किए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त, शिमला स्थित KNH अस्पताल से रेफर की गईं दो महिला मरीजों के गायनी से संबंधित सामान्य ऑपरेशन भी आईजीएमसी में ही किए जा रहे हैं।
रोबोटिक सर्जरी के लिए नया ऑपरेशन थिएटर तैयार
IGMC में रोबोटिक सर्जरी के लिए नया ऑपरेशन थिएटर तैयार किया गया है। अस्पताल में 30 बिस्तरों का एक विशेष वार्ड भी बनाया गया है, जिसमें ऑक्सीजन सहित सभी आवश्यक उपचार सुविधाएं उपलब्ध हैं।
IGMC में रोबोटिक सर्जरी को देखने पहुंचे सीएम सुक्खू।
30 करोड़ से मशीन स्थापित
सरकार ने आईजीएमसी में रोबोटिक सर्जरी शुरू करने के लिए लगभग 30 करोड़ रुपए की लागत से रोबोटिक मशीन स्थापित की है। इस तकनीक में बहुत छोटे चीरे लगते हैं, जिससे मरीज को कम दर्द होता है और उसकी रिकवरी भी तेजी से होती है।
मुख्यमंत्री सुक्खू रोबोटिक सर्जरी का शुभारंभ करने के बाद आईजीएमसी में ‘राइट टू जस्टिस: एक्शन फॉर ऑल वुमन एंड गर्ल्स’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
राज्य सरकार इससे पहले अटल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल चमियाना और नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भी रोबोटिक सर्जरी शुरू कर चुकी है।
रोबोटिक तकनीक से सर्जरी करते हुए डॉक्टर और उन्हें देखते हुए सीएम सुक्खू।

