दौसा पुलिस ने छात्राओं को दिए सुरक्षा टिप्स:इमरजेंसी मदद के लिए 112 पर कॉल करें; गुड टच–बैड टच तथा पॉक्सो एक्ट के बारे में भी बताया

दौसा पुलिस ने छात्राओं को दिए सुरक्षा टिप्स:इमरजेंसी मदद के लिए 112 पर कॉल करें; गुड टच–बैड टच तथा पॉक्सो एक्ट के बारे में भी बताया




महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा व जागरूकता के लिए पटवारी ट्रेनिंग सेंटर की नई बैच एवं महिला कॉलेज छात्रावास में गुरुवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला अपराध अनुसंधान सेल के एएसपी योगेंद्र फौजदार के निर्देशन में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सुरक्षा अभियानों तथा कानून संबंधी जानकारी दी। उन्हें राजकोप सिटिजन ऐप के उपयोग के बारे में बताया गया, जिससे आपात स्थिति में पुलिस से तुरंत सहायता प्राप्त की जा सकती है। इसके साथ ही यातायात नियमों का पालन करने, आत्म सुरक्षा के उपाय अपनाने तथा महिला हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिला डेस्क, ऑपरेशन गरिमा, ऑपरेशन लाडली, सुरक्षा सखी अभियान तथा ऑपरेशन जागृति के बारे में भी जानकारी देते हुए बताया गया कि इन अभियानों के माध्यम से महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लगातार कार्य कर रही है। साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम का इमरजेंसी नंबर 112 आमजन को नोट करवाया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त की जा सके। गुड टच–बैड टच तथा पॉक्सो एक्ट बताया इसके अलावा छात्राओं को चाइल्ड हेल्पलाइन, गुड टच–बैड टच तथा पॉक्सो एक्ट के बारे में जानकारी देकर बाल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या परेशानी होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की बात कही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!