टेडी-क्लब और अरालिया कैफे एंड लॉज पर पुलिस का छापा:हुक्के, पाइप व फ्लेवर जब्त, मैनेजर सहित संचालिका गिरफ्तार; यहां पढ़े जयपुर क्राइम की खबरें

टेडी-क्लब और अरालिया कैफे एंड लॉज पर पुलिस का छापा:हुक्के, पाइप व फ्लेवर जब्त, मैनेजर सहित संचालिका गिरफ्तार; यहां पढ़े जयपुर क्राइम की खबरें




शहर में अवैध हुक्का बारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डीएसटी जयपुर साउथ, पुलिस थाना महेश नगर और अशोक नगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो स्थानों पर छापेमारी की और बड़ी मात्रा में हुक्का सामग्री जब्त की। पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि अवैध हुक्का बारों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत गठित टीम ने 29 अप्रैल को महेश नगर थाना क्षेत्र के स्वेज फार्म स्थित टेडी क्लब पर छापा मारकर 7 हुक्के, 41 पाइप, 6 चिलम और भारी मात्रा में हुक्का फ्लेवर जब्त किया। मौके से टेडी क्लब के मैनेजर इमरान खान को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान हुक्का पीते पाए गए तीन युवकों पर कोटपा अधिनियम के तहत 600 रुपए का जुर्माना लगाया गया। इसी तरह अशोक नगर थाना क्षेत्र के सी-स्कीम स्थित अरालिया कैफे एंड लॉज पर भी पुलिस ने छापा मारकर 2 हुक्के, 7 पाइप, 2 चिलम और हुक्का फ्लेवर जब्त किया। यहां कैफे संचालिका को गिरफ्तार किया गया, जबकि हुक्का पी रहे तीन अन्य युवकों पर भी जुर्माना लगाया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शहर में अवैध रूप से संचालित हुक्का बारों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। हम इसे लगातार अपडेट कर रहे हैं..



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!