‘टोपी वाला’ सीरियल चोर सहित 4 गिरफ्तार:एक सदस्य कबाड़ की फेरी करते हुए इलाके में घूमता था; फिर निर्माणाधीन मकानों से तार करते थे चोरी

‘टोपी वाला’ सीरियल चोर सहित 4 गिरफ्तार:एक सदस्य कबाड़ की फेरी करते हुए इलाके में घूमता था; फिर निर्माणाधीन मकानों से तार करते थे चोरी




वैशाली नगर में निर्माणाधीन मकानों से बिजली और एसी के महंगे कॉपर वायर काटकर चोरी करने की वारदातों का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए शातिर ‘टोपी वाले’ चोर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना वैशाली नगर ने अबुबकर सिद्दीकी उर्फ इमरान उर्फ फौदा (23) पुत्र सैयद हुसैन, मूल निवासी मुजफ्फर नगर (उत्तर प्रदेश), हाल 1 पंचवटी कॉलोनी, जयपुर, खालिद खान निवासी गांव बाजपुर भागता नगला बदायूं (उत्तर प्रदेश), हाल गली नंबर तीन नारायणपुरी कॉलोनी जयपुर, रईस खान (70) पुत्र रईद खान मेहनत नगर खातीपुरा रोड जयपुर और चांद मियां (53) नारायणपुरी हसनपुरा जयपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने वैशाली नगर और आसपास के क्षेत्रों में आधा दर्जन वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी दिन और रात के समय सूने व निर्माणाधीन मकानों को निशाना बनाकर बिजली के तार, एसी वायर और अन्य सामग्री चोरी कर रहा था। इन घटनाओं से क्षेत्र में लगातार दहशत का माहौल बना हुआ था और कई परिवादियों ने थाने में मामले दर्ज कराए थे। सीसीटीवी और तकनीकी जांच से पकड़ पुलिस उपायुक्त प्रशान्त किरण ने बताया कि बढ़ती वारदातों को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया।
टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर और संदिग्ध के हुलिए के आधार पर आरोपी की पहचान की तथा उसके मूवमेंट को ट्रैक कर दबिश देकर गिरफ्तार किया। चोरी का माल बरामद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए जले हुए तांबे के तार और कटे हुए वायर बरामद किए हैं। 6 वारदातों का खुलासा पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने क्षेत्र में करीब 6 चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था, जिनका अब खुलासा हो चुका है। ऐसे करते थे रेकी और चोरी पूछताछ में सामने आया कि गिरोह का एक सदस्य कबाड़ की फेरी करते हुए इलाके में घूमता था और सूने मकानों की पहचान करता था। इसके बाद मुख्य आरोपी मौके पर पहुंचकर तार काटकर चोरी करता और माल को कबाड़ियों को बेच देता था। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और अन्य वारदातों के खुलासे की भी संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!