भिवानी पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ आरोपी काबू:बिहार का युवक ट्रेन में लाया 4.706 किलो गांजा, नाकेबांदी कर किया काबू

भिवानी पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ आरोपी काबू:बिहार का युवक ट्रेन में लाया 4.706 किलो गांजा, नाकेबांदी कर किया काबू




भिवानी सीआईए स्टाफ प्रथम ने ट्रेन से मादक पदार्थ गांजा लेकर आ रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिससे 4 किलो 706 ग्राम गांजा बरामद किया गया। सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी के ASI कृष्ण कुमार अपनी टीम के साथ भगत सिंह चौक भिवानी पर मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सिटी रेलवे स्टेशन से ट्रेन के माध्यम से आएगा, जो अपने साथ बेचने के लिए मादक पदार्थ गांजा लेकर आ रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान राजीव कॉलोनी चौक भिवानी के पास घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को काबू किया। 4.706 किलो गांजा बरामद
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान बिहार के जिला बेगूसराय के मालीपुर टारा निवासी भीम पुत्र हरिहर हाल भिवानी की बैंक कॉलोनी निवासी के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 4 किलो 706 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सिविल लाइन भिवानी में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त, सप्लाई चैन तथा अन्य शामिल व्यक्तियों के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!