नवादा पुलिस ने 3 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार:बजाज फाइनेंस के नाम पर लोन देने का देते थे झांसा, 3 मोबाइल फोन बरामद

नवादा पुलिस ने 3 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार:बजाज फाइनेंस के नाम पर लोन देने का देते थे झांसा, 3 मोबाइल फोन बरामद




नवादा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर की गई। गिरफ्तार किए गए अपराधियों के पास से तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पकरीबरांवा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम में वारिसलीगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे। गुप्त सूचना के आधार पर, टीम ने बेगराजपुर पाइन के पास छापेमारी कर इन अपराधियों को पकड़ा। बजाज फाइनेंस के नाम पर लोन देने का देता था झांसा पूछताछ में पता चला कि ये अपराधी बजाज फाइनेंस और अन्य कंपनियों के नाम पर ग्राहकों को लोन देने का झांसा देते थे। वे ग्राहकों के मोबाइल नंबर, नाम और पते सहित प्राप्त कस्टमर डेटा का उपयोग करते थे। इस डेटा में अंकित मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर ये लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। इस संबंध में वारिसलीगंज थाना में कांड संख्या 174/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान सुदामा राउत के बेटे रौशन कुमार (22), संजय रविदास के बेटे नीतीश कुमार (21) और अखिलेश राउत के बेटे दिलखुश कुमार (20 वर्ष) के रूप में हुई है। छापेमारी के दौरान तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!