fire broke out in a residential building in southwest Delhi’s Palam area
- Hindi News
- National
- Fire Broke Out In A Residential Building In Southwest Delhi’s Palam Area
नई दिल्ली4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दिल्ली के पालम इलाके की बिल्डिंग में सुबह करीब 7 बजे आग लगी थी।
दिल्ली के पालम स्थित साध नगर में एक रिहायशी 3 मंजिला बिल्डिंग में बुधवार सुबह करीब 7 बजे भीषण आग लग गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 3 लड़कियां शामिल हैं। 2 लोगों ने जान बचाने के लिए बिल्डिंग से छलांग लगा दी। इन्हें गंभीर चोटें आई हैं।
दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के कर्मियों ने 10 लोगों का रेक्स्यू किया है। हालांकि, घायलों और अंदर फंसे लोगों की संख्या को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। करीब 30 फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, आग बुधवार सुबह करीब 6 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से फैल गई। इमारत में उस समय 10-15 लोग मौजूद थे। इनमें कुछ शव बरामद किए जा चुके हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। आग पर काबू पा लिया गया है और राहत-बचाव कार्य जारी है।
हादसे से जुड़ी 5 तस्वीरें…
न्यूज एजेंसी IANS के मुताबिक, बिल्डिंग के बेसमेंट, ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर कपड़े और कॉस्मेटिक सामान के स्टोरेज के लिए किया जा रहा था। सेकेंड और थर्ड फ्लोर पर लोग रहते थे। छत पर एक टिन शेड भी बना हुआ था। अग की लपटें वहां तक पहुंच गई थीं।
मृतकों में 35 साल के प्रवेश, 40 साल के कमल, 32 साल के आशु शामिल हैं। इसके अलावा जान गंवाने वाली 3 नाबालिग लड़कियों की उम्र 12, 6 और 5 साल बताई जा रही है। इनके शवों को मणिपाल अस्पताल लाया गया है।
इसके अलावा IGI अस्पताल में करीब 38 साल एक महिला को मृत अवस्था में लाया गया। लगभग 40 साल के एक पुरुष और दो साल की एक बच्ची का इलाज चल रहा है। सफदरजंग अस्पताल में 19 साल के एक युवक को भर्ती कराया गया है। वह 25% झुलस गया है।
अधिकारी बोले- नीचे लपटें और ऊपर घना धुआं था
दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारी एस. के. दुआ ने बताया कि आग सुबह करीब 7 बजे लगी थी। जब हमारी पहली टीम मौके पर पहुंची, तो नीचे आग की लपटें और ऊपर घना धुआं था। हमारे पहुंचने से पहले दो लोग इमारत से कूद गए थे, जिन्हें लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।
अधिकारी के मुताबिक, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितने लोग घायल हैं। आग पर अब पूरी तरह काबू पा लिया गया है, हालांकि कूलिंग ऑपरेशन जारी है। इसके बाद बिल्डिंग में एक बार फिर सर्च और रेस्क्यू किया जाएगा।
वहीं, NDRF के डिप्टी इंस्पेक्टर विक्की रांगा ने कहा बताया कि वे 10 मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गए थे। तब तक दिल्ली फायर सर्विस और अन्य एजेंसियां आग बुझाने में लगी थीं। बिल्डिंग अंदर से काफी क्षतिग्रस्त हो गई है, ऐसे में रेस्क्यू ऑपरेशन करना बड़ी चुनौती है। एहतियात के तौर पर आसपास की इमारतों को भी खाली करा लिया गया है।
इंदौर में EV चार्जिंग के दौरान घर जला, 8 लोगों की मौत
दिल्ली से पहले मध्य प्रदेश के इंदौर में इलेक्ट्रिक कार (टाटा पंच) में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई, जिसने तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में रबर कारोबारी मनोज पुगलिया, उनकी गर्भवती बहू सिमरन सहित 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हैं। मारे गए लोगों में से 6 मनोज के रिश्तेदार थे, जो मंगलवार को बिहार के किशनगंज से आए थे। पूरी खबर पढ़ें…
आग इतनी भयानक थी कि तीनों फ्लोर को चपेट में ले लिया था।

