IIT दिल्ली समर फेलोशिप का सुनहरा मौका, स्टाइपेंड के साथ फ्री रहने की सुविधा- जल्दी करें आवेदन!
इस फेलोशिप के लिए वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जो किसी मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग संस्थान में पढ़ाई कर रहे हैं. खासतौर पर दूसरे और तीसरे वर्ष के छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी. उम्मीदवारों का अकादमिक रिकॉर्ड अच्छा होना चाहिए, आमतौर पर कम से कम 8 CGPA या 75 प्रतिशत अंक जरूरी होते हैं. जो छात्र पहले से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली में पढ़ रहे हैं, वे इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं.
यह फेलोशिप छात्रों को सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रखती, बल्कि उन्हें असली दुनिया की समस्याओं पर काम करने का मौका देती है.इससे उनके स्किल्स बेहतर होते हैं और भविष्य में उच्च शिक्षा या नौकरी के लिए मजबूत प्रोफाइल बनती है.अगर आप अपने करियर को आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो यह एक बेहतरीन अवसर है.
Published at : 18 Mar 2026 02:20 PM (IST)

