शादी के डेढ़ महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी:हरदा में दहेज हत्या का आरोप, पति और ससुर गिरफ्तार; सास-ननद फरार

शादी के डेढ़ महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी:हरदा में दहेज हत्या का आरोप, पति और ससुर गिरफ्तार; सास-ननद फरार




हरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। तवा कॉलोनी स्थित शासकीय सीनियर अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास परिसर के सरकारी क्वार्टर में 28 वर्षीय दीपिका दामड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना 23 मई की बताई जा रही है। मृतिका ने कमरे में पंखे से साड़ी का फंदा बनाकर जान दी। रविवार को टिमरनी सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या कर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया। इस दौरान दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच झूमाझटकी भी हुई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मामला शांत कराया। 7 अप्रैल को हुई थी शादी मामले की जांच कर रहीं एसडीओपी Akanksha Talaya आकांक्षा तलया ने बताया कि दीपिका का विवाह 7 अप्रैल को दुर्गेश दामड़े के साथ भेरुदा के एक मैरिज गार्डन में सामाजिक रीति-रिवाजों से हुआ था। मृतिका के माता-पिता और भाई ने बयान में आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज में गाड़ी की मांग कर रहा था और दीपिका को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। पति, ससुर, सास और ननद पर केस दर्ज पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी लगने से दम घुटना पाया गया है। जांच और परिजनों के बयानों के आधार पर पति दुर्गेश, ससुर गंगाचरण, सास मधुबाला और ननद निकिता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 80(2), 3(5) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसडीओपी ने बताया कि सोमवार को आरोपी पति दुर्गेश और ससुर गंगाचरण को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। वहीं, आरोपी सास मधुबाला और ननद निकिता की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि दोनों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!