Farewell to Class 5 students at Gelha Chunwa School
.
शहर से लगे संकुल बरगवां अंतर्गत प्राथमिक शाला गेलहा चूंवा में कक्षा पांचवीं के छात्रों के लिए विदाई समारोह और भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रधान पाठक बलराम ने कक्षा पांचवीं के छात्रों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधान अध्यापिका रचना गुप्ता ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने, परीक्षाओं में सफल होने और अपने विद्यालय और अभिभावकों का नाम रोशन करने प्रेरित किया। कार्यक्रम में छात्रों ने विद्यालय को एक टेबल भेंट कर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। इस मौके पर गांव के सरपंच, मुखिया, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। समारोह का समापन सामूहिक भोज के साथ हुआ।

