ग्वालियर में मजदूर की मौत पर ठेकेदार पर केस:ग्वालियर में मंदिर जीर्णोद्धार में छत से गिरकर हुई थी मौत, सुरक्षा उपकरण नहीं दिए

ग्वालियर में मजदूर की मौत पर ठेकेदार पर केस:ग्वालियर में मंदिर जीर्णोद्धार में छत से गिरकर हुई थी मौत, सुरक्षा उपकरण नहीं दिए




ग्वालियर में सिंधिया छत्री परिसर के मंदिर की छत से गिरकर मजदूर की मौत के मामले में पुलिस ने ठेकेदार उदय योगे पर लापरवाही का केस दर्ज किया है। यह घटना लगभग दो महीने पहले 10 जनवरी को हुई थी। मृतक मजदूर का नाम रवि प्रजापति था, जो बहोड़ापुर का निवासी था। वह 10 जनवरी को दोपहर 2 से 2:30 बजे के बीच मंदिर के गोलाकार हिस्से की मरम्मत करते समय करीब 30 फुट की ऊंचाई से नीचे गिर गया था। पुलिस ने ठेकेदार उदय योगे, निवासी उदयजी की पायगा, पर आरोप लगाया है कि उसने काम के दौरान मजदूर को हेलमेट और सेफ्टी बेल्ट जैसे आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए थे। महाराष्ट्र की एजेंसी को था ठेका यह घटना ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के कटोरा ताल रोड पर स्थित सिंधिया छत्री परिसर की है। मंदिर के जीर्णोद्धार का ठेका महाराष्ट्र की एक एजेंसी ने लिया था। घटना की सूचना मिलने पर मजदूर रवि प्रजापति के परिजनों ने छत्री परिसर में पहुंचकर हंगामा किया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। बता दें कि घटना के दौरान ठेकेदार कंपनी का मैनेजर और अन्य मजदूर मौके से भाग निकले थे। फिलहाल झांसी रोड थाना पुलिस ने करीब दो महीने की जांच के बाद ठेकेदार पर मामला दर्ज किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!