नूंह में आखिरी जुम्मे के बाद भारी ट्रैफिक जाम:रोडवेज बस गलत दिशा से घुसी; लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी

नूंह में आखिरी जुम्मे के बाद भारी ट्रैफिक जाम:रोडवेज बस गलत दिशा से घुसी; लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी




नूंह जिले के पुन्हाना क्षेत्र में रमजान के आखिरी एलविदा जुम्मे की नमाज के बाद भारी ट्रैफिक जाम लग गया। नगीना-होडल रोड पर वाहनों का दबाव अचानक बढ़ने से कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसमें सैकड़ों वाहन घंटों फंसे रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नमाज के बाद बड़ी संख्या में लोग अपने गंतव्यों की ओर निकले, जिससे सड़क पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया। स्थिति तब और बिगड़ गई जब चंडीगढ़ जा रही हरियाणा रोडवेज की एक बस रॉन्ग साइड में आ गई। बस के रॉन्ग साइड में आने से सामने से आ रहे वाहनों की आवाजाही बाधित हुई और लंबा जाम लग गया। कई घंटे बाद ट्रैफिक सामान्य हुआ जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों के साथ स्थानीय लोगों ने भी ट्रैफिक सुचारू करने में सहयोग किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद धीरे-धीरे वाहनों को निकाला गया और ट्रैफिक सामान्य हो सका। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा इस दौरान जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लोगों के जरूरी काम प्रभावित हुए। कुछ वाहन ड्राइवरों ने अव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था और गलत दिशा में वाहन चलाने को इस स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!