दिल्ली हाईवे पर बस की टक्कर से 3-दोस्तों की मौत:एक अन्य घायल, चारों एक ही बाइक पर जा रहे थे; सड़क पर बिखरे शव

दिल्ली हाईवे पर बस की टक्कर से 3-दोस्तों की मौत:एक अन्य घायल, चारों एक ही बाइक पर जा रहे थे; सड़क पर बिखरे शव




जयपुर-दिल्ली हाईवे पर हरियाणा रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार 3 दोस्तों की मौत हो गई। एक अन्य दोस्त घायल हो गया। चारों दोस्त एक ही बाइक पर जा रहे थे। हादसा शनिवार रात करीब 7:45 बजे जयपुर के चंदवाजी इलाके में हुआ। एसआई देवेन्द्र ने बताया- हादसे में ताला गांव के रहने वाले मुस्तकीम शाह (22), अब्दुल मलिक (18) और साहिल (17) की मौत हो गई। घायल सरफराज (18) को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब देखिए, घटना से जुड़ी PHOTOS… एसआई देवेन्द्र ने बताया- रात करीब 7:45 बजे चारों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर जयपुर-दिल्ली हाईवे पर जा रहे थे। ताला मोड़ पर लवाना पुलिया के पास हरियाणा रोडवेज की बस से बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक समेत चारों दोस्त सड़क पर गिर गए। पुलिस चारों दोस्तों को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मुस्तकीम शाह, अब्दुल मलिक और साहिल को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद सरफराज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और बस को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!