मानवता की सेवा ही नर्स का असली धर्म:झुंझुनूं में रक्तदान और सेवा संकल्प के साथ मनाया गया नर्सेज दिवस, जिला कलेक्टर ने प्रसूताओं को बांटे बेबी किट

मानवता की सेवा ही नर्स का असली धर्म:झुंझुनूं में रक्तदान और सेवा संकल्प के साथ मनाया गया नर्सेज दिवस, जिला कलेक्टर ने प्रसूताओं को बांटे बेबी किट




जिले के सबसे बड़े राजकीय बीडीके अस्पताल स्थित राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में सेवा, समर्पण और मानवता का अनूठा संगम देखने को मिला, जहां एक ओर नर्सिंग विद्यार्थियों ने सेवा की शपथ ली, वहीं दूसरी ओर चिकित्साकर्मियों ने रक्तदान कर जीवनदान का संदेश दिया। ​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने नर्सेज दिवस की शुरुआत मानवता के सम्मान के साथ की। मातृ दिवस के उपलक्ष्य में उन्होंने अस्पताल की एमसीएच विंग में बेटी को जन्म देने वाली माताओं को ‘बेबी किट’ और प्रशस्ति पत्र भेंट किए। इसके पश्चात उन्होंने नर्सिंग विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई ‘फ्लोरेंस नाइटिंगेल’ की आकर्षक रंगोली का अवलोकन कर उनकी प्रतिभा की सराहना की। ​सेवा में नाम और पहचान की चाहत नहीं होनी चाहिए ​समारोह को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि जनसेवा का सर्वोच्च माध्यम है। उन्होंने कहा कि बढ़ती बीमारियों के कारण चिकित्सा क्षेत्र में चुनौतियां बढ़ रही हैं। नर्सिंग कर्मियों को चाहिए कि वे अपने सेवा कार्य को नाम और पहचान की लालसा से मुक्त रखें। रोगियों की निस्वार्थ सेवा ही इस दिवस की सार्थकता है। ​नर्सेज दिवस पर 21 यूनिट रक्तदान ​इस वर्ष नर्सेज दिवस को खास बनाने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों ने ‘फ्लोरेंस नाइटिंगेल’ के सेवा आदर्शों को अपनाते हुए रक्तदान किया। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि शिविर में 21 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो ट्रामा के मरीजों और प्रसूताओं के लिए जीवनरक्षक साबित होगा। ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. दुष्यंत बसेरा ने रोगियों के प्रति सेवा भाव रखते हुए स्वयं रक्तदान का संकल्प लिया, जिसे जिला कलेक्टर ने अत्यंत प्रेरणादाई बताया। ​प्रतिभाशाली विद्यार्थी और शिक्षक सम्मानित ​पीएमओ एवं वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र भाम्बू ने नर्सेज की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि मरीज के शीघ्र स्वस्थ होने में नर्स द्वारा की जाने वाली निरंतर मॉनिटरिंग की सबसे बड़ी भूमिका होती है। इस अवसर पर उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करने वाले नर्सिंग विद्यार्थियों और शिक्षकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। नर्सिंग प्राचार्य डॉ. आबिदा खान ने सभी विद्यार्थियों को मानवता की सेवा की शपथ दिलाई। ​ये रहे मौजूद ​ कार्यक्रम में जीएमसी प्राचार्य डॉ. प्रमोद नारनोलिया, सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर, एसडीएम कौशल्या विश्नोई, डॉ. सिद्धार्थ शर्मा, डॉ. विजय झाझड़िया, डॉ. प्रियंका शेखसरिया, डॉ. राकेश कुमार, सुमन ओला, पूनम भास्कर, पूनम डांगी, वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी सुरेश मील, प्यारेलाल, सुभाष और श्यामसुंदर सहित नर्सिंग स्टाफ और छात्र उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!