Goa 12th Results 2026: गोवा बोर्ड ने जारी किया 12वीं क्लास का रिजल्ट, इस तरह तुरंत चेक कर लें नतीजे

Goa 12th Results 2026: गोवा बोर्ड ने जारी किया 12वीं क्लास का रिजल्ट, इस तरह तुरंत चेक कर लें नतीजे


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार वह घड़ी आ ही गई जिसका हजारों छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. Goa Board of Secondary and Higher Secondary Education ने कक्षा 12वीं यानी HSSC परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज शाम 5 बजे जारी कर दिया है. जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ, छात्रों और उनके परिवारों में खुशी और उत्सुकता का माहौल देखने को मिला.

इस बार एग्जाम में पास प्रतिशत 92.9% रहा है. परीक्षा में शामिल हुए 17,283 छात्रों में से 16,067 उम्मीदवार सफलतापूर्वक पास हुए, जिनमें 7,538 लड़के और 8,529 लड़कियां शामिल है.

परीक्षा के बाद खत्म हुआ इंतजार

इस साल गोवा बोर्ड की 12वीं परीक्षाएं 10 फरवरी से 27 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थीं. परीक्षा खत्म होने के बाद से ही छात्र अपने नतीजों का इंतजार कर रहे थे. अब रिजल्ट आने के साथ ही छात्रों की मेहनत का फल सामने आ गया है. कई छात्रों के चेहरों पर खुशी है तो कुछ अपने परिणाम को लेकर आगे की तैयारी में जुट गए हैं.

यह भी पढ़ें – CBSE की बड़ी पहल, लड़कियों के लिए हर स्कूल में बनेगा मेंस्ट्रुअल हेल्थ सेंटर

ऐसे करें रिजल्ट चेक

  • छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर “Results” सेक्शन पर क्लिक करें
  • फिर “Examination Results” और उसके बाद “HSSC Results” चुनें
  • अपनी सीट संख्या, स्कूल इंडेक्स और रजिस्ट्रेशन इंडेक्स दर्ज करें
  • “Get Result” पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा

SMS से भी देख सकते हैं रिजल्ट

जिन छात्रों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, उनके लिए SMS का विकल्प भी दिया गया है. छात्र अपने मोबाइल से एक छोटा सा मैसेज भेजकर भी अपना रिजल्ट जान सकते हैं. इसके लिए उन्हें “GOA12” या “GB12” लिखकर अपना सीट नंबर डालना होगा और दिए गए नंबरों पर भेजना होगा. कुछ ही समय में रिजल्ट मोबाइल पर आ जाएगा.

मार्कशीट में क्या होगा खास?

रिजल्ट के साथ छात्रों को एक विस्तृत स्कोरकार्ड भी मिलेगा, जिसमें कई जरूरी जानकारियां दी गई होंगी. इसमें छात्र का नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, स्कूल का नाम और कोड, विषयों की सूची और हर विषय में मिले अंक शामिल होंगे. इसके अलावा कुल अंक, प्रतिशत या ग्रेड, पास या फेल की स्थिति और अगर लागू हो तो ग्रेड प्वाइंट भी दिया जाएगा. यह स्कोरकार्ड आगे की पढ़ाई और एडमिशन के लिए बेहद जरूरी होता है.

यह भी पढ़ें –  सेंट्रल बैंक एसओ पदों के लिए भर्ती का मौका, IT वालों के लिए शानदार अवसर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!