दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दादा-पोते की मौत, 5 घायल:एयरबैग खुलने से बची ड्राइवर की जान; शादी में भात भरकर लौट रहे थे

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दादा-पोते की मौत, 5 घायल:एयरबैग खुलने से बची ड्राइवर की जान; शादी में भात भरकर लौट रहे थे




टोंक जिले के अलीगढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाले दादा और पोता की अपने गांव से करीब चार किमी दूर से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में कार में सवार पांच परिजन गंभीर घायल हो गए। उन्हें सवाई माधोपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से 2 की हालत गंभीर होने पर जयपुर रैफर किया गया है। कार ड्राइवर धारा सिंह मीणा (40) की जान कार में एयरबैग खुलने से बच गई। अलीगढ़ थाने के ASI बाबू लाल ने बताया कि मृतक दादा-पोता और घायल एक ही परिवार के अलीगढ़ थाना क्षेत्र के पचाला गांव के है। लेकिन घटना स्थल सवाई माधोपुर जिले के रवाजना डूंगर थाना क्षेत्र का है, इसलिए पूरी कार्रवाई रवाजना डूंगर थाना पुलिस ने की है। शादी में भात लेकर गए थे
पचाला के रहने वाले दीपराज सैनी ने बताया कि अलीगढ़ थाना क्षेत्र के पचाला निवासी धारा सिंह मीणा की बूंदी जिले के लाखेरी कस्बे के पास डडवाड़ा निवासी बुआ के लड़के शादी में शनिवार को भात लेकर गए थे। मध्यरात बाद खुद की एर्टिगा कार से परिवार के आठ व्यक्ति वापस लौट रहे थे। मध्यरात बाद करीब 2 बजे सवाई माधोपुर जिले के रवाजना डूंगर थाना क्षेत्र से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार अनियंत्रित होकर पास ही मिट्टी के ढेर से टकराकर पलट गईं। गंभीर घायलों को जयपुर रेफर किया
हादसे में रामफूल मीणा ( 60) और उनका पौत्र आकाश (16) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं धारासिंह की पत्नी कमलेश(35) और उनका रिश्तेदार पचाली निवासी रामफूल (70) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें तुरंत जयपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं धारा सिंह मीणा की बेटी पायल (18), पलक (14) बेटा अजय (11) घायल हो गए। उन्हें सवाई माधोपुर अस्पताल में इलाज कराया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!