सुंदरनगर में 2.8 किलो चरस सहित दो गिरफ्तार:एक हिमाचल और पंजाब का रहने वाला, नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस की कार्रवाई

सुंदरनगर में 2.8 किलो चरस सहित दो गिरफ्तार:एक हिमाचल और पंजाब का रहने वाला, नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस की कार्रवाई




मंडी जिले के सुंदरनगर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सुंदरनगर थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 2 किलो 816 ग्राम चरस बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एक युवक पंजाब और एक हिमाचल का रहने वाला है। थाना सुंदरनगर के उप निरीक्षक दौलत राम अपनी टीम के साथ गश्त, यातायात चेकिंग और नाकाबंदी के लिए पुंघ फोरलेन पर मौजूद थे। पुलिस टीम में मुख्य आरक्षी हंसराज, आरक्षी कुलदीप और आरक्षी सतीश भी शामिल थे। यह टीम मनाली से बिलासपुर की ओर जा रहे वाहनों की सघन जांच कर रही थी। सीट के नीचे काले बैग में छिपाई थी चरस इसी दौरान मंडी की ओर से आ रही एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो (PB 32 T 1524) को संदेह के आधार पर रोका गया। गाड़ी की तलाशी लेने पर सीट के नीचे एक काले रंग का बैग मिला, जिसमें चरस भरी हुई थी। वजन करने पर इसकी मात्रा 2 किलो 816 ग्राम पाई गई। एक युवक हिमाचल और एक पंजाब का रहने वाला पुलिस पूछताछ में चालक ने अपनी पहचान विजय कुमार (36), पुत्र धर्म चंद, निवासी गांव सरौण, डाकघर कांगू का गैहरा, तहसील सरकाघाट, जिला मंडी के रूप में बताई। वहीं, दूसरे युवक ने अपना नाम मनजोत सिंह (26), पुत्र जोगिंदर सिंह, निवासी रायकोट, तहसील जगराओं, जिला लुधियाना (पंजाब) बताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक अश्वनी ठाकुर कर रहे हैं। पुलिस तस्करी नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में चरस कहां से लाई गई और इसे कहां पहुंचाया जाना था। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है और इस तरह के मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!