मासूम से दरिंदगी करने वाले आरोपी को 20-साल की जेल:4 दिन तक बंधक बनाकर रखा था; जालोर की पॉक्सो कोर्ट का फैसला
नाबालिग लड़की के साथ दरिंदगी करने के आरोपी को कोर्ट ने 20 साल के कठोर कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है। मासूम जन्मदिवस पर घर के पास एक दुकान पर चॉकलेट लेने गई थी। इस दौरान आरोपी ने उसे जबरन अपनी बाइक पर बैठा लिया और फिर दूर ले जाकर रेप किया था। घटना जालोर जिले के एक थाना क्षेत्र में हुई थी। विशिष्ट लोक अभियोजक रणजीत सिंह राज पुरोहित ने बताया कि एक थाना क्षेत्र में एक नाबालिग पीड़िता के पिता ने 8 जुलाई 2025 को रिपोर्ट दी थी। बताया कि 7 जुलाई 2025 को उसकी बेटी का जन्म दिवस होने पर वह अपने घर के पास स्थित एक दुकान पर चॉकलेट लेने गई थी। इसी दौरान आरोपी युवक ने उसे बीच रास्ते से बहला फुसलाकर बाइक पर बैठाया और दूर एक स्थान पर ले जाकर उसके साथ रेप किया। 4 दिन तक बंधक बनाकर रेप किया
करीब 4 दिन तक आरोपी ने नाबालिग को अपने साथ एक स्थान पर बंधक बनाकर रखा और रेप करता रहा। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को पकड़ा और उसके कब्जे से लड़की को दस्तयाब किया। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उससे कई बार दरिंदगी की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां 36 दस्तावेजों व कुल 18 गवाहों के बयान दर्ज होने के बाद जालोर पॉक्सो कोर्ट जज सीमा जुनेजा ने आरोपी को दोषी मानते हुए 20 साल के कठोर कारावास से दंडित किया गया हैं।
Source link

