थांदला रोड रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव:सूरत से बिहार जा रहा था, ट्रेन से गिरने की आशंका

थांदला रोड रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव:सूरत से बिहार जा रहा था, ट्रेन से गिरने की आशंका




झाबुआ जिले के थांदला रोड रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे एक 27 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। शुरुआती जांच और परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस यह संभावना जता रही है कि युवक की मृत्यु किसी यात्री ट्रेन से गिरने के कारण हुई है। शनिवार सुबह पुलिस को थांदला रोड चौकी के पास ट्रैक पर शव होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। तलाशी के दौरान मृतक की जेब से सूरत से बिहार की ओर जाने वाली यात्रा के टिकट मिले हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वह ट्रेन के माध्यम से अपने गंतव्य की ओर जा रहा था। पुलिस ने मृतक की पहचान बिहार निवासी मुन्ना पिता मलिक सहथालियां के रूप में की है। थांदला टीआई अशोक कनेश ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को ही युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे मर्च्युरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। पुलिस ने इस घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है और उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच में जुटी है ताकि यह पता चल सके कि यह हादसा किस समय और किन परिस्थितियों में हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!