MCB Census 2027 Training | Master Trainers Detail Process

MCB Census 2027 Training | Master Trainers Detail Process


मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले में 2027 की जनगणना की तैयारियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिला प्रशासन ने यह कार्यक्रम कलेक्टर सभा कक्ष में आयोजित किया, जिसका मकसद फील्ड में काम करने वाले ट्रेनरों को कुशल बनाना था।

.

कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी डी. राहुल वेंकट और जिला जनगणना अधिकारी अनिल कुमार सिदार के मार्गदर्शन में यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें मास्टर ट्रेनर टी. विजय गोपाल राव और विनय मोहन भट्ट ने प्रतिभागियों को जनगणना की पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।

प्रशिक्षण के दौरान मकान सूचीकरण, परिवार आधारित डाटा संकलन, प्रपत्रों के उपयोग, तकनीकी प्रक्रियाओं और डाटा की शुद्धता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

फील्ड विजिट और एचएलओ ऐप से ट्रेनरों को किया गया तैयार

तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण में जनगणना से संबंधित 34 महत्वपूर्ण प्रश्नों को विस्तार से समझाया गया। प्रतिभागियों को फील्ड विजिट भी कराई गई, जहां टेस्ट एचएलओ ऐप के माध्यम से डाटा एंट्री और सर्वे का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। इस दौरान संभावित समस्याओं और उनके समाधान पर भी चर्चा की गई।

अधिकारियों ने इस अवसर पर बताया कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह मात्र नहीं है, बल्कि यह देश के विकास की आधारशिला होती है। इसमें प्रत्येक कर्मी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और जिम्मेदारीपूर्ण होती है।

प्रशिक्षण के समापन पर सभी ट्रेनरों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में प्रगणकों को बेहतर प्रशिक्षण प्रदान करें। साथ ही, मकान सूचीकरण कार्य को प्राथमिकता के साथ पारदर्शिता और ईमानदारी से पूरा करने पर भी जोर दिया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जनगणना 2027 की तैयारियों को मजबूत आधार प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!