दतिया में कंटेनर-कार की भिड़ंत:झांसी चुंगी पुल पर ओवरटेक के दौरान हादसा, सभी सुरक्षित

दतिया में कंटेनर-कार की भिड़ंत:झांसी चुंगी पुल पर ओवरटेक के दौरान हादसा, सभी सुरक्षित




दतिया में कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर झांसी चुंगी पुल पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। ओवरटेक के दौरान एक कंटेनर और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, कार टकराकर घूमते हुए फिर कंटेनर के सामने आ गई। हालांकि गनीमत रही कि कार सवार सभी लोग सुरक्षित बच निकले। पुलिस के अनुसार, ललितपुर निवासी दीपक दुबे अपने पांच साथियों के साथ अर्टिगा कार (UP 94 AL 4372) से राजस्थान के खाटूश्याम दर्शन के लिए जा रहे थे। एनएच-44 पर झांसी चुंगी पुल के पास उन्होंने आगे चल रहे कंटेनर (HR 55 AS 8590) को ओवरटेक करने की कोशिश की, इसी दौरान यह हादसा हो गया। हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को हटवाकर यातायात बहाल कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!