सिरसा में शराब ठेके पर एक्सपायर बीयर देने पर विवाद:उपभोक्ता को पता चला तो बुलाई डायल 112, ठेकेदार-कारिंदे ने पैसे लौटाए
सिरसा में एक शराब ठेकेद पर एक्सपायर हुई बीयर बेचने का मामला सामने आया है। जब उपभोक्ता ने बीयर पीई और उसे एक्सपायरी डेट देखी तो उसे पता चला। इसके बाद वह बीयर लेकर वापस शराब ठेके पर पहुंचा। इस दौरान ठेके पर मौजूद कारिंदे व उपभोक्ता के बीच कई देर बहस हुई। ऐसे में विवाद बढ़ता देख उपभोक्ता ने डायल 112 को बुला लिया। कुछ देर बाद डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची और पुलिस ने युवक की कंप्लेंट पर शराब ठेके पर तलाशी ली। इस दौरान ठेके पर फ्रीजर में रखी स्टोरेज में जो बीयर रखी थी, वो भी अधिकांश एक्सपायरी डेट की थी। कुछ देर बाद ठेका संचालक भी वहां पहुंच गया। जानकारी के अनुसार, यह मामला जनता भवन रोड स्थित अनाज मंडी गेट के सामने बने शराब ठेके की है और रविवार रात की है। जांच में बीयर एक्सपायर डेट की मिली, जो उपभोक्ता को बेची गई। फ्रीजर में भी अतिरिक्त एक्सपायरी डेट की बीयर रखी थी, जिस पर ठेका संचालक ने पुलिस से गलती से बेचने और आगे से ऐसा न होने की बात कही। इस पर पुलिस ने ठेका संचालक को चेतावनी देते हुए कार्रवाई के लिए संबंधित थाना पुलिस को अवगत करवाने बारे में कहा। एक्सपायर डेट की मिली बीयर शहर निवासी उपभोक्ता ने बताया कि उसने जनता भवन रोड स्थित शराब ठेके पर ब्रीजर बीयर मांगी थी। उसने बीयर पी भी ली थी, परंतु उसे बीयर का टेस्ट अच्छा नहीं लगा और शक के आधार पर उसका मार्का व एक्सपायरी डेट चेक की तो वह एक्सपायर मिली। इस पर ठेका संचालक ने उसे पैसे लौटाने की बात कही और गलती मानते हुए कार्रवाई न करवाने की बात कही। ठेका संचालक ने उसे पैसे वापस लौटा दिए, जिसके बाद मामला सुलझा। उपभोक्ता ने मांग की कि ऐसे बाकी ठेकों पर समय-समय पर जांच की जानी चाहिए। वरना लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हैं।
Source link

