अबोहर में वोटिंग से पहले अकाली नेता पर हमला:हथियारबंद हमलावरों ने गाड़ी तोड़ी, कार्यकर्ताओं ने थाना घेरा, सरकार पर लगाए आरोप

अबोहर में वोटिंग से पहले अकाली नेता पर हमला:हथियारबंद हमलावरों ने गाड़ी तोड़ी, कार्यकर्ताओं ने थाना घेरा, सरकार पर लगाए आरोप




अबोहर में नगर निगम चुनाव के मतदान से महज 12 घंटे पहले शहर का राजनीतिक माहौल गरमा गया है। हनुमानगढ़ रोड पर अकाली दल के नेता दीप कंबोज पर कथित हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में दीप कंबोज सुरक्षित बताए जा रहे हैं, जबकि उनकी गाड़ी को गंभीर नुकसान पहुंचा है। अकाली नेता दीप कंबोज ने बताया कि जब वे हनुमानगढ़ रोड स्थित बजाज मोटर्स के पास पहुंचे, तभी कई गाड़ियों में सवार होकर आए हथियारबंद लोगों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की और मौके से फरार हो गए। अकाली नेता को बनाया जा रहा निशाना घटना से अकाली दल के कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। हलका इंचार्ज हरविंदर सिंह हरि के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समर्थक थाना सिटी वन पहुंचे और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। आरोप लगाया कि चुनाव से पहले विरोधियों पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि हाल ही में पार्टी में शामिल हुए दीप कंबोज को जानबूझकर निशाना बनाया गया है। पुलिस बोली, होगी कार्रवाई एसपी आसवंत सिंह ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अकाली नेता गाड़ी लेकर थाने पहुंचे थे, जिसके बाद जांच पड़ताल की जा रही है। पीड़ित पक्ष के बयान तथा उपलब्ध सबूतों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!