हासनपुरा पुलिया के नीचे अचानक दो कारों में लगी आग:दोनों वाहन जलकर खाक; हादसे में कोई जनहानि नहीं
जयपुर के हासनपुरा पुलिया के नीचे सोमवार शाम को अचानक दो कारों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दोनों वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों कारें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि पुलिया के नीचे पड़े कचरे में पहले आग लगी, जिसके बाद लपटें पास खड़ी कारों तक पहुंच गईं। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में दोनों गाड़ियां पूरी तरह जल गईं। हालांकि आग लगने के सही कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल सदर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आग कचरे से फैली या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।
Source link

