कंबाइन में MP से चूरापोस्त लेकर पंजाब जाता ड्राइवर पकड़ा:फतेहाबाद CIA ने नाकेबंदी कर पकड़ा; लोहे की पाइप में अफीम भी छुपाई

कंबाइन में MP से चूरापोस्त लेकर पंजाब जाता ड्राइवर पकड़ा:फतेहाबाद CIA ने नाकेबंदी कर पकड़ा; लोहे की पाइप में अफीम भी छुपाई




फतेहाबाद जिले में पंजाब के ड्राइवर को कंबाइन में चूरापोस्त ले जाते हुए पकड़ा गया है। आरोपी मध्य प्रदेश से चूरापोस्त लेकर पंजाब की ओर जा रहा था। उसे गांव बड़ोपल के फ्लाईओवर पर सीआईए टीम की ओर से काबू कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ सदर थाना फतेहाबाद में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एएसआई सुखविंद्र सिंह, हेड कॉन्स्टेबल संदीप, सिपाही अनिल, सिपाही पुरुषोतम और ड्राइवर ईएएसआई राजीव कुमार की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। गेहूं निकालने के लिए मध्य प्रदेश गया था आरोपी सीआईए टीम के सदस्य एएसआई सुखविंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वे गश्त के दौरान गांव धांगड़ में मौजूद थे कि उन्हें सूचना मिली कि पंजाब के संगरूर जिले के गांव फुलेड़ा निवासी बलजीत सिंह मध्य प्रदेश में अपनी कंबाइन मशीन को लेकर गेहूं निकालने गया हुआ था। वह वापसी में फतेहाबाद के रास्ते आ रहा है और पंजाब स्थित अपने घर जाएगा। उसने अपने साथ कंबाइन मशीन में भारी मात्रा में अफीम व चूरापोस्त छुपाई हुई है। इसके बाद बड़ोपल फ्लाईओवर पर जाकर नाकेबंदी कर दी। थोड़ी देर में ही कंबाइन लेकर बलजीत सिंह आया तो उसे रुकवा लिया गया। इसके बाद डीएसपी नरसिंह को मौके पर बुलाकर उनके सामने कंबाइन की तलाशी ली गई। कचरा निकालने वाली जगह छुपा रखी थी चूरापोस्त सुखविंद्र सिंह के अनुसार, कंबाइन के पिछली साइड से तूड़ा कचरा निकलने वाली जगह से एक कट्टा बरामद हुआ, जिसमें डोडा चूरापोस्त बरामद हुआ। फिर कंबाइन में लगी लोहा पाइप से लिफाफा मिला, जिसमें अफीम बरामद हुई। इनका वजन करवाया गया तो 15 किलो 220 ग्राम डोडा चूरा पोस्त था और 722 ग्राम अफीम मिली। सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि एएसआई सुखविंद्र सिंह की शिकायत पर आरोपी बलजीत सिंह के खिलाफ सदर थाना फतेहाबाद में एनडीपीएस एक्ट की धारा 15बी, 18/61/85 के तहत केस दर्ज कर लिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!