कुल्लू जिले में भाजपा का शंखनाद:कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सम्मेलन के बाद निकाली रैली

कुल्लू जिले में भाजपा का शंखनाद:कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सम्मेलन के बाद निकाली रैली




जिला कुल्लू में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रदेश की सुक्खू सरकार के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन किया। कुल्लू सदर से लेकर बंजार के दुर्गम क्षेत्रों तक, भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सरकार की कथित ‘जनविरोधी’ नीतियों और ठप पड़े विकास कार्यों को लेकर मोर्चा खोला। इस प्रदर्शन का उद्देश्य जनता का ध्यान इन मुद्दों की ओर आकर्षित करना था। इस धरना-प्रदर्शन ने सरकार के खिलाफ अपनी मजबूती और ताकत दिखा। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। कुल्लू में जयराम ठाकुर ने सरकार पर साधा निशाना कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में हुए प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने किया। उन्होंने संबोधित करते कहा कि वर्तमान सरकार केवल ‘बदले की भावना’ से काम कर रही है। ठाकुर ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अब सुक्खू सरकार की विफलताओं को जनता के सामने उजागर करेगा और इस ‘जनविरोधी’ सरकार को सत्ता से हटाने तक संघर्ष जारी रखेगा। बंजार में विशाल सक्रिय सम्मेलन और रैली बंजार मुख्यालय में भाजपा मंडल द्वारा एक विशाल ‘सक्रिय सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति ने आगामी चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों और एकजुटता को दर्शाया। सम्मेलन के बाद एक विशाल रैली निकाली गई और विरोध प्रदर्शन किया। सड़कों और बसों की बदहाली पर सरकार को घेरा इस दौरान बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने सड़क नेटवर्क की जर्जर हालत पर चिंता जताई। शौरी ने बताया कि बंजार की जीवनरेखा माने जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग-305 (NH-305) बेहद खराब स्थिति में है। लगने वाले लंबे जाम और निर्माण कार्य की धीमी गति से पर्यटन और स्थानीय व्यापार को नुकसान हो रहा है। यह राजमार्ग लोगों के लिए सुविधा के बजाय ‘मानसिक और शारीरिक संकट’ का कारण बन गया है। विधायक ने सार्वजनिक परिवहन की बदहाली का मुद्दा उठाते हुए कहा कि क्षेत्र के अधिकांश बस रूट या तो बंद कर दिए गए हैं या तकनीकी कारणों का हवाला देकर रद्द कर दिए गए हैं। इसका सीधा असर ग्रामीण इलाकों के विद्यार्थियों, दैनिक वेतनभोगियों व सरकारी कर्मचारियों पर पड़ रहा है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि यदि बंद पड़े बस रूटों को तुरंत बहाल नहीं किया तो चक्का जाम जैसे कड़े कदम उठाए जाएंगे। सुरेंद्र शौरी ने केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) स्टेज-3 का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि योजना के तहत बंजार के लिए चार सड़कें स्वीकृत हुई थीं, लेकिन प्रदेश सरकार की उदासीनता से काम ठप पड़ा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार केंद्र की योजनाओं का श्रेय लेने में तो सबसे आगे रहती है, लेकिन जब धरातल पर काम करने की बारी आती है, तो पूरी तरह विफल साबित होती है।
पार्किंग का उद्घाटन अटका: राजनीतिक लाभ की भेंट चढ़ा प्रोजेक्ट
विधायक ने बंजार शहर की सबसे बड़ी समस्या ‘पार्किंग’ को लेकर भी सरकार को घेरा। कहा कि पार्किंग का निर्माण कार्य पूरा हुए एक साल से अधिक का समय बीत चुका है। जनता पार्किंग की कमी से जूझ रही है, लेकिन सरकार केवल अपने राजनीतिक चहेतों को फायदा पहुंचाने और श्रेय लेने की फिराक में इसका उद्घाटन नहीं कर रही है। यह जनता के टैक्स के पैसे का अपमान है।
विधायक शौरी और अन्य पदाधिकारियों ने दो-टूक कहा कि यदि इन समस्याओं का समाधान युद्ध स्तर पर नहीं किया गया आने वाले समय में यह “हल्ला बोल” पूरे जिला स्तर पर एक बड़े जन-आंदोलन का रूप ले लेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!