Babupurwa FIR | Delhi Firm Cheque Bounce; 3.60 Crore Loss

Babupurwa FIR | Delhi Firm Cheque Bounce; 3.60 Crore Loss



बाबूपुरवा में कोयला कारोबारी पिता-पुत्र धोखाधड़ी का शिकार हो गए। आरोप है कि दिल्ली की फर्म संचालकों ने 3.60 करोड़ का कोयला खरीदकर भुगतान नहीं किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

.

छोटे ऑर्डरों का भुगतान कर जीता भरोसा

जूही निवासी वीरेंद्र गुप्ता की ट्रांसपोर्ट नगर में एसवीके कोल ट्रेडर्स नाम से फर्म है। उन्होंने बताया कि फरवरी 2020 में उनका संपर्क दिल्ली की एसवीपी इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रबंधक सिद्धार्थ स्वरूप, राहुल स्वरूप, गोविंद और आदर्श स्वरूप से हुआ था।

इन लोगों ने व्यापार की शुरुआत में छोटे आर्डर दिए और भुगतान कर भरोसा जीत लिया। इसके बाद आरोपियों ने बड़े आर्डर देकर 2.10 करोड़ का कोयला मंगवा लिया, लेकिन भुगतान नहीं किया। इसी तरह कोयला नगर स्थित श्री तुलसी एनर्जी नामक फर्म के संचालक वीरेंद्र गुप्ता के बेटे सुमित गुप्ता ने भी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कराया है।

लेटर ऑफ क्रेडिट भी किया जारी

सुमित के मुताबिक जुलाई 2020 से आरोपियों के साथ कारोबार शुरू हुआ था।आरोपियों ने उनका करीब 1.58 करोड़ का भुगतान नहीं किया है। आरोपियों ने उन्हें लेटर आफ क्रेडिट भी जारी किया था, जिसे भुगतान के लिए बैंक में पेश किया तो बाउंस हो गया। बाबूपुरवा थानाप्रभारी अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!