बुरहानपुर में हज यात्रियों को मिली ट्रेनिंग:भोपाल के शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी ने दिए अरकान के टिप्स

बुरहानपुर में हज यात्रियों को मिली ट्रेनिंग:भोपाल के शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी ने दिए अरकान के टिप्स




बुरहानपुर में हज यात्रा 2026 की तैयारी के तहत हज यात्रियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को दो दिवसीय हज तरबीयती कैंप का आयोजन किया गया। इसमें भोपाल के शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी और सैयद इकराम उल्ला बुखारी ने हज यात्रियों को प्रशिक्षण दिया। शिविर में हाजियों को हज के दौरान अदा किए जाने वाले अरकानों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि हज के विभिन्न अनुष्ठानों को किस प्रकार सही ढंग से पूरा करना है। यह जानकारी पहले से होने से यात्रियों को हज यात्रा के दौरान आसानी होती है। यह कैंप सैयद इकराम उल्ला बुखारी के निवास पर आयोजित किया गया था। इसमें 150 से अधिक हज यात्रियों ने भाग लिया। इस अवसर पर शाही जामा मस्जिद बुरहानपुर के मुतवल्ली सैयद अनवार उल्लाह बुखारी और शाही ईदगाह बुरहानपुर के इमाम हाफिज रईसा साहब भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान सैयद अनवार उल्लाह बुखारी ने तिलावते कुरआन किया, जबकि शायर शउर आशना ने नाअत ए पाक पढ़ी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!