मुंडन संस्कार में सब्जी परोसने पर भिड़े दो पक्ष:चाकू, ईंट और खुरपे चले; महिलाओं सहित 7 घायल
नीमच शहर के कैंट थाना क्षेत्र में एक मुंडन संस्कार कार्यक्रम के दौरान सब्जी परोसने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना गायत्री मंदिर के समीप स्थित सामुदायिक मांगलिक भवन में आयोजित कन्हैयालाल पिता प्रभु लाल के पुत्र के मुंडन संस्कार के दौरान हुई। भोजन परोसने के समय सब्जी को लेकर दो सालों के बीच बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते बड़े विवाद में बदल गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे से भिड़ गए। इस दौरान पत्थर, ईंट, चाकू और रसोई में इस्तेमाल होने वाले लोहे के खुरपे जैसे धारदार हथियारों का प्रयोग किया गया। मारपीट में महिलाएं भी शामिल थीं। दोनों पक्षें के आरोप घायलों में पहले पक्ष से भागेश्वर मंदिर निवासी कमल भाट पिता नाथूलाल भाट, गोपाल पिता बाबरु लाल भाट और कनावटी निवासी राजू पिता नाथुलाल शामिल हैं। इन घायलों का कहना है कि वे केवल बीच-बचाव करने गए थे, तभी उन पर हमला कर दिया गया। दूसरे पक्ष से सुठोद निवासी संजू पिता भागीरथ भाट, अर्जुन पिता भागीरथ, लखन पिता दशरथ, दूल्हा खेड़ा निवासी कलाबाई पति भंवरलाल और कालू पिता गोपीलाल घायल हुए हैं। दूसरे पक्ष की महिला कारी बाई ने आरोप लगाया कि गांव से कार्यक्रम में आते ही पांच से दस लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे एक घायल के सिर और दूसरे की आंख में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग खून से सने कपड़ों में कैंट थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कैंट पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस कायमी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मारपीट के बाद की अन्य तस्वीरें…
Source link

