बदायूं में प्रधानी चुनाव की रंजिश में पथराव, VIDEO:दोनों पक्षों से चले ईंट-पत्थर, 6 लोग घायल, कई महीनों से तनाव चल रहा था

बदायूं में प्रधानी चुनाव की रंजिश में पथराव, VIDEO:दोनों पक्षों से चले ईंट-पत्थर, 6 लोग घायल, कई महीनों से तनाव चल रहा था




बदायूं में प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच जमकर पथराव हुआ। इस घटना में छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। यह घटना कोतवाली सहसवान इलाके के खैरपुर बल्ली गांव में हुई। गांव के पूर्व प्रधान नफासत इस बार चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं, जबकि मजरूल भी खुद को संभावित प्रत्याशी मानकर प्रचार में जुटे हैं। इसी चुनावी रंजिश के कारण दोनों पक्षों के बीच कई महीनों से तनाव चल रहा था।
रविवार को दोनों गुटों के लोग आमने-सामने आ गए, जिसके बाद उनके बीच पथराव शुरू हो गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों गुटों के लोग एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं।एसएचओ धनंजय सिंह ने बताया कि पथराव में छह लोग घायल हुए हैं, जिनका मेडिकोलीगल कराया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस इस प्रकरण में अपने स्तर पर दोनों पक्षों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!