राजस्थान के RAS टॉपर ने AI से पढ़ाई की:बोले- चैट GPT से नोट्स बनाए; 25वीं रैंक वाले से पूछा- क्या करप्शन खुशी का पैमाना तय करता है

राजस्थान के RAS टॉपर ने AI से पढ़ाई की:बोले- चैट GPT से नोट्स बनाए; 25वीं रैंक वाले से पूछा- क्या करप्शन खुशी का पैमाना तय करता है




RAS परीक्षा-2024 में दूसरी रैंक लाने वाले पोकरण जैसलमेर के वीरेंद्र चारण कहते हैं- मैंने बिना कोचिंग के पढ़ाई की। जितना कर सकता था उतना AI का उपयोग किया। टूल्स के जरिए पढ़ता गया और टॉपिक को गहराई तक पढ़ सका। इसी के चलते दूसरी रैंक आई है। AI का सही इस्तेमाल करें तो ये आपकी बहुत मदद कर सकता है। वहीं जैसलमेर से ही मेघा गांव के 25वीं रैंक लाने वाले स्वरूप सिंह भाटी के मुस्कुराने पर खुशी के पैरामीटर पर सवाल पूछ लिया। उनसे करप्शन और खुशी का संबंध भी पूछा गया। पढ़िए जैसलमेर के वीरेंद्र और स्वरूप सिंह की RAS बनने की जर्नी… हेड कॉन्स्टेबल पिता का बढ़ाया मान जैसलमेर पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल जेठूदान चारण के बेटे वीरेंद्र चारण की RAS-2024 में सेकेंड रैंक आई है। वीरेंद्र अभी तहसीलदार की ट्रेनिंग ले रहे हैं। AI से सवाल पूछे अपनी सफलता को लेकर वीरेंद्र कहते हैं- मैंने बिना किसी कोचिंग के घर पर ही तैयारी की। ज्यादा से ज्यादा AI का यूज लिया। चैट जीपीटी के जरिए सवालों से सवाल निकाले। गहराई तक पढ़ा, ताकि कठिन सब्जेक्ट में भी पूरी जानकारी मिल सके। AI से सवाल पूछे और हर सवाल के जवाब को गहराई तक पढ़ता गया। इंटरव्यू में टॉपर से ज्यादा नंबर अपने इंटरव्यू को लेकर वीरेंद्र कहते हैं- बोर्ड ने उनसे सवाल किया कि SDM बनने पर वे बूंदी में टूरिज्म कैसे बढ़ाएंगे? मैंने कहा- नाइट टूरिज्म और वाइल्ड लाइफ टूरिज्म के जरिए राजस्व बढ़ाया जा सकता है। पुरानी बावड़ियों और कुओं को पुनर्जीवित कर टूरिज्म विकसित किया जा सकता है। बता दें कि वीरेंद्र ने बाड़मेर के राजस्थान टॉपर दिनेश विश्नोई से इंटरव्यू में 9 नंबर ज्यादा हासिल किए हैं। 2 बार सिलेक्ट नहीं हो पाया था जैसलमेर के मेघा गांव के एक साधारण पशुपालक अर्जुन सिंह भाटी के बेटे स्वरूप सिंह भाटी ने UPSC में 25वीं रैंक हासिल की है। स्वरूप के भाई खाद-बीज की दुकान चलाते हैं। स्वरूप कहते हैं- 2 बार आईएएस के इंटरव्यू तक पहुंचकर असफल होने और पिछले प्रयास में RAS में 385वीं रैंक आने के बाद भी संयम नहीं खोया। रोजाना 10 घंटे पढ़ता था। फिलहाल जयपुर में जिला उद्योग केंद्र में सहायक आयुक्त की पोस्ट के लिए ट्रेनिंग ले रहे हैं। स्वरूप सिंह का इंटरव्यू राउंड सबसे रोचक रहा- पढ़िए इंटरव्यू के अंश… स्वरूप कहते हैं- जैसे ही बोर्ड के सामने दाखिल हुआ तो उन्होंने पूछा- बहुत ज्यादा खुश दिख रहे हो आप? स्वरुप- सर, इंटरव्यू का सबसे बढ़िया दिन है, इसलिए खुश हूं ताकि बढ़िया परफॉर्म कर सकूंगा। सवाल- खुशी के क्या पैरामीटर होते हैं ? यूनाइटेड नेशन ने इसके क्या पैमाने बनाए हैं ? स्वरूप- इसके 6 पैरामीटर हैं। सवाल: करप्शन को लेकर आपका नजरिया क्या है ? ये भी खुशी का पैमाना तय करता है! स्वरूप – करप्शन करने वाले के मन में हीन भावना रहती है, जब भावना ही हीन रहेगी तो खुश कैसे रहेंगे? सवाल- राष्ट्र प्रथम क्या होता है ? स्वरूप- राष्ट्र हमारी प्राथमिकता है। सवाल- कुर्सी पर बैठकर तो हर कोई यही बोलता है ? स्वरूप- कुर्सी बदल सकती है लेकिन राष्ट्र नहीं बदलेगा। RAS रिजल्ट से जुड़ी प्रदेशभर की ये खबर भी पढ़ें… मां ने जमीन गिरवी रख बेटी को पढ़ाया, बनीं RAS:पहले प्रयास में 23 साल की शालू का सिलेक्शन, आधा नंबर से टॉपर बने दिनेश राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा-2024 में बाड़मेर के दिनेश विश्नोई ने टॉप किया है। पिछली परीक्षा में उन्होंने 57वीं रैंक हासिल की थी। फिलहाल आरपीएस की ट्रेनिंग कर रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!