राजसमंद के विष्णु ने नेशनल पैरा स्विमिंग में जीते मेडल:बेंगलुरु में 100 मीटर फ्रीस्टाइल में गोल्ड, दो सिल्वर भी जीते

राजसमंद के विष्णु ने नेशनल पैरा स्विमिंग में जीते मेडल:बेंगलुरु में 100 मीटर फ्रीस्टाइल में गोल्ड, दो सिल्वर भी जीते




राजसमंद के पैरा तैराक विष्णु कुमार बैरवा ने बेंगलुरु में आयोजित नेशनल पैरा जूनियर एवं सब-जूनियर स्विमिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीते। उन्होंने 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं 50 मीटर बटरफ्लाई और 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। विष्णु की सफलता में उनके कोच जगदीश चंद्र तेली के मार्गदर्शन और निरंतर प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। लगातार मेहनत और अभ्यास के दम पर उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यह उपलब्धि हासिल की। क्लब में किया गया अभिनंदन प्रतियोगिता से लौटने पर नौचैकी स्विमिंग क्लब में विष्णु का स्वागत और सम्मान किया गया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय कोच जगदीश तेली, क्लब अध्यक्ष रतन केलवा, सहयोगी कोच प्रहलाद वैष्णव, राहुल, दिलीप टांक, महावीर चपलोत सहित क्लब सदस्यों और आनंदम ग्रुप के कमलेश कच्छारा, मुकेश कोठारी तथा मधुसूदन व्यास ने उनका अभिनंदन किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!