संतोष साव हत्याकांड का मुख्य शूटर रोहतास से गिरफ्तार:बेटे की शादी की वजह से पिता की हुई थी हत्या, लड़की के भाई ने कराई थी हत्या

संतोष साव हत्याकांड का मुख्य शूटर रोहतास से गिरफ्तार:बेटे की शादी की वजह से पिता की हुई थी हत्या, लड़की के भाई ने कराई थी हत्या




पलामू के छतरपुर में 2024 के चर्चित संतोष साव हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में फरार चल रहे मुख्य शूटर रजनीश कुमार उर्फ छोटू सिंह को बिहार के रोहतास से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस जांच में सामने आया था कि इस हत्या की वजह पारिवारिक रंजिश थी, जो एक अंतरजातीय प्रेम विवाह से जुड़ी थी। आरोपी आशुतोष कुमार सिंह की बहन ने संतोष साव के बेटे के साथ अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। इस रिश्ते को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद था। बताया जाता है कि आशुतोष ने बदला लेने के लिए बाहर से शूटर बुलाए थे। इलाज के दौरान संतोष साव की मौत हो गई थी 29 अप्रैल 2024 को संतोष प्रसाद पर छतरपुर स्थित गर्ल्स स्कूल गेट के पास हमला किया गया। हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में पहले ही मुख्य साजिशकर्ता आशुतोष कुमार सिंह उर्फ बुट्टा और उसके सहयोगी रोशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया था। उनके पास से अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए थे। मुख्य शूटर रजनीश कुमार उर्फ छोटू सिंह (23) घटना के बाद से फरार था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी और आखिरकार उसे बिहार के रोहतास जिले से गिरफ्तार कर लिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!