ट्रॉली की टक्कर से स्कूटी सवार 2 स्टूडेंट गिरे, पीछे से आई ट्रैक्टर-ट्रॉली ने छात्रा को कुचला, मौत

ट्रॉली की टक्कर से स्कूटी सवार 2 स्टूडेंट गिरे, पीछे से आई ट्रैक्टर-ट्रॉली ने छात्रा को कुचला, मौत




भास्कर न्यूज | अमृतसर/होशियारपुर मंगलवार दोपहर छेहर्टा चौक पर हुए हादसे में होशियारपुर की युवती की मौत हो गई। रॉन्ग साइड से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से स्कूटी सवार 2 स्टूडेंट्स सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रही रेत से भरी दूसरी ट्रैक्टर-ट्रॉली छात्रा के ऊपर से गुजर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी चला रहा युवक सुदीप कुमार गंभीर घायल हो गया। हादसा मंगलवार दोपहर करीब 12.38 बजे हुआ। मृतका की पहचान 21 वर्षीय सलोनी निवासी नियर बाबा बालक नाथ मंदिर, न्यू सुखियाबाद, होशियारपुर के रूप में हुई है। घायल युवक की पहचान उसके क्लासमेट संदीप कुमार के रूप में हुई है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सलोनी फार्मेसी का पहला पेपर देने के लिए अपने दोस्त संदीप कुमार के साथ सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज छेहर्टा जा रही थी। जब दोनों छेहर्टा चौक के पास पहुंचे तो रॉन्ग साइड से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से स्कूटी टकरा गई। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतका की मां आरती और पिता अजय कुमार परिवार के सदस्यों के साथ अमृतसर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने दोनों चालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसएचओ लवप्रीत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल की मोर्चरी में रखवाया है। बुधवार को पोस्टमार्टम करके परिवार को शव सौंपा जाएगा। परिवार को बयान दर्ज कर रहे हैं। दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के चालकों को हिरासत में लिया गया है। मृतका की मां आरती ने बताया कि बेटी ने 2022 में छेहर्टा के सरकारी पॉलटेक्निकल कॉलेज में बी-फार्मेसी में एडमिशन लिया था। वह अपनी मौसी के घर भल्ला कॉलोनी में रहती थी। उनके 2 बच्चे हैं। एक बेटा जो कनाडा में रहता है और एक बेटी सलोनी थी। सलोनी मेडिकल लाइन में पढ़ाई कर डॉक्टर बनना चाहती थी। उसने आगे भी पढ़ाई करनी थी। मंगलवार सुबह 11.48 बजे बेटी सलोनी की वीडियो कॉल आई थी। उसे बहुत खुशी थी कि बी-फार्मेसी के लास्ट समेस्टर की परीक्षा शुरू हो गई है। मंगलवार को उसका पहला पेपर है। डेढ़ बजे पेपर शुरू होना था। बेटी ने तकरीबन 10 मिनट मुझसे बात की। इसके बाद कहा कि वह तैयार होने जा रही है, फिर वह पेपर देने के लिए निकलेगी। तकरीबन 1 से डेढ़ बजे के आस-पास सूचना मिली कि बेटी की सड़क हादसे में मौत हो गई है। बेटी 15 दिन पहले छुट्टी पर घर भी आई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!