रेलवे ट्रैक पर मिली नाबालिग प्रेमी जोड़े की लाश:29 अप्रैल की रात शादी समारोह से गायब थी लड़की, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

रेलवे ट्रैक पर मिली नाबालिग प्रेमी जोड़े की लाश:29 अप्रैल की रात शादी समारोह से गायब थी लड़की, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका




लातेहार में शुक्रवार को नाबालिग प्रेमी जोड़े की लाश बरामद की गई। उनका शव बरवाडीह–बरकाकाना रेलखंड के रिचुघूटा रेलवे स्टेशन के धरधरी पुल के पास पोल संख्या 201/08 से 201/10 के बीच मिला। दोनों के शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। लड़की के दोनों पैर कटे हुए थे। जबकि लड़के के भी पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त थे और दोनों के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले। परिजनों हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। 9वीं और 11वीं के स्टूडेंट थे दोनों
मृतकों की पहचान सिंधु कुमारी (16), पिता किरानी उरांव (घोड़ाबर, कुलगड़ा लातेहार) और शत्रुघ्न कुमार (15), पिता मंटू सिंह (ऊपाग,छिपादोहर) के रूप में हुई है। सिंधु, लातेहार गर्ल्स स्कूल की 11वीं की छात्रा थी। जबकि शत्रुघ्न खर्चा हाई स्कूल छिपादोहर में नवमी में पढ़ाई करता था। इधर, लड़की के पिता किरानी सिंह ने बताया कि 29 अप्रैल को रिचुघूटा गांव में शादी थी। शादी समारोह में जाने के बाद से ही सिंधु लापता थी। आसपास की रिश्तेदारी में पता किया तो कहीं जानकारी नहीं मिली। शुक्रवार सुबह शव रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया। लड़के के चाचा ने हत्या की जताई आशंका
वहीं, मृतक शत्रुघ्न के चाचा शंकर सिंह ने आशंका जताई है कि दोनों प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की हत्या कर रेलवे ट्रैक पर रख दिया गया है और उसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है। स्टेशन मास्टर द्वारा सूचना मिलने पर लातेहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना के एसआई राजा दिलावर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। आशंका यह भी जताई जा रही है कि दोनों ट्रैक पर लेट गए थे, जिससे ट्रेन उनके ऊपर से गुजर गई। हालांकि, आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!