पीलीभीत में बस स्टाफ ने यात्रियों से की मारपीट:महिलाओं से अभद्रता, विधायक का फूटा गुस्सा, फटकार के बाद दौड़ी पुलिस

पीलीभीत में बस स्टाफ ने यात्रियों से की मारपीट:महिलाओं से अभद्रता, विधायक का फूटा गुस्सा, फटकार के बाद दौड़ी पुलिस




पीलीभीत (बरखेड़ा)। जनपद के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के पौटाकलां गांव के पास शनिवार रात एक निजी बस के स्टाफ ने यात्रियों के साथ मारपीट और अभद्रता की। विवाद बढ़ने पर बस स्टाफ ने अपने करीब दो दर्जन साथियों को बुलाकर यात्रियों पर हमला कर दिया। दो अलग-अलग समुदायों के बीच विवाद होने से क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांत कराया। यह निजी बस टूरिस्ट परमिट पर अवैध रूप से सवारियां ढोते हुए जयपुर जा रही थी। बरखेड़ा के पास बस स्टाफ और यात्रियों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई। आरोप है कि बस स्टाफ ने फोन कर अपने दो दर्जन अज्ञात साथियों को मौके पर बुला लिया, जिसके बाद यात्रियों को बेरहमी से पीटा गया। जब महिलाओं ने बचाव का प्रयास किया, तो उनके साथ भी अभद्रता और हाथापाई की गई। घटना के बाद यह सामने आया कि बस का संचालन टूरिस्ट परमिट पर हो रहा था, लेकिन इसमें परिवहन विभाग की कथित मिलीभगत से अवैध तरीके से सवारियां भरी जा रही थीं। इस घटना से यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया और मारपीट के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। पीड़ित यात्री सदर विधानसभा के गांव जंगरौली आशा के निवासी हैं। घटना की सूचना मिलते ही बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने पुलिस अधीक्षक से बात कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। घायल नंद कुमार और राजेश्वरी देवी को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच उनका उपचार जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने बताया कि बस के चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बस को पुलिस चौकी पर खड़ा कराकर परिवहन विभाग को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!