8 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट:पुलिस जवानों को मिलेगा ओआरएस, जैसलमेर सबसे गर्म, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान में आंधी, बारिश और ओले गिरने से पारा एक दिन में 8 डिग्री तक गिर गया। जयपुर, अलवर, सीकर, पिलानी समेत कई शहरों का अधिकतम तापमान सोमवार को 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने 5 और 6 मई को भी राज्य के 11 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में 15 से ज्यादा जिलों में बरसात हुई। हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर समेत कई इलाकों में ओले भी गिरे। सबसे ज्यादा गर्मी जैसलमेर में रही। राजस्थान में मौसम की 2 तस्वीरें… ये जिले सबसे गर्म रहे 8 डिग्री तक गिरा पारा मौसम के इस बदलाव का असर सोमवार दिन के अधिकतम तापमान पर दिखा। अलवर में अधिकतम तापमान में 8 डिग्री तक गिरावट हुई। जबकि पिलानी, सीकर, जयपुर, करौली, अजमेर, चित्तौड़गढ़, कोटा, गंगानगर, टोंक के तापमान में 4 से 6 डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई। मौसम केंद्र के अनुसार 20 से ज्यादा शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड हुआ। सोमवार दिन में सबसे कम गर्मी अलवर में रही, जहां का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अब आगे क्या… राजस्थान के बड़े शहरों में मौसम का हाल जयपुर में गर्मी से राहत, पारा 33 डिग्री पर आया जयपुर में अंधड़ चलने और बारिश होने से पारा 5 डिग्री गिरकर 33.3 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रात के साथ दिन में भी गर्मी से राहत मिली। जोधपुर के लूणी में गिरे ओले जोधपुर में सोमवार को दिनभर तेज धूप रही। शाम को अचानक मौसम बदल गया। जिले के लूणी क्षेत्र में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। कई दिनों से लू और तेज धूप से परेशान लोगों को कुछ राहत मिली। कोटा में दोपहर बाद छाए बादल कोटा में दोपहर बाद मौसम बदला। शाम करीब 5.15 बजे के आसपास के कई इलाकों में बारिश हुई। मौसम में हुए बदलाव के बाद अधिकतम पारा 4 डिग्री गिर गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, 2.6 एमएम बारिश हुई। अजमेर में ठंडी हवा से राहत मिली अजमेर में शाम 5 बजे बाद तेज हवा चलने लगी। ठंडी हवा से गर्मी से राहत मिली। वहीं, पीसांगन और कालेसरा में बरसात हुई। पीसांगन में बारिश के साथ ओले भी गिरे। उदयपुर में सुबह गर्मी, शाम को बारिश उदयपुर में सोमवार सुबह से गर्मी रही। लोग चेहरे को ढंककर गर्म हवा से बचाव करते हुए दिखे। वहीं, शाम को उदयपुर के मावली में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। बारिश के दौरान ओले भी गिरे। कई जगह पेड़ भी गिर गए। बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अलवर जिला हॉस्पिटल में एसी लगाए गए अलवर में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को भी दिनभर गर्मी से राहत रही। कुछ दिनों से रुक-रुककर हो रही बरसात के कारण लोगों को लू और तेज धूप से राहत मिली है। आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है। सीकर में दिनभर ठंडी हवा चली सीकर में अधिकतम तापमान में गिरावट हुई। पिछले 4 दिन से सीकर के तापमान में लगातार बदलाव हो रहा है। हवा की वजह से सोमवार सुबह से धूप की तल्खी भी कमजोर रही। अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री रहा।
Source link

