MDSU Registrar Kailash Sharma Appointed Revenue Board Ajmer; 4 RAS Officers Transferred

MDSU Registrar Kailash Sharma Appointed Revenue Board Ajmer; 4 RAS Officers Transferred


कैलाश चन्द्र शर्मा को राजस्व मंडल में अतिरिक्त निबंधक लगाया गया

राज्य सरकार द्वारा स्थानांतरण पर लगा प्रतिबंध हटाने के आदेश के बाद प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव कर दिया गया। शुक्रवार देर रात जारी सूची जारी कर राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों के तबादले कर दिए गए।

.

अजमेर जिले में चार आरएएस अधिकारियों के तबादले किए गए। महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार कैलाश चंद शर्मा को राजस्व मंडल में अतिरिक्त निबंधक लगाया गया है। वहीं एपीओ रहे मोहनलाल खटनावलिया को राजस्व मंडल में उप निबंधक नियुक्त किया गया है।

अजमेर विकास प्राधिकरण में उपायुक्त अनिल कुमार चौधरी को किशनगढ़ में उपखंड अधिकारी तथा मोहनगढ़ जैसलमेर में सहायक आयुक्त उपनिवेशन पद पर रहे गजेंद्र शर्मा को सरवाड़ उपखंड अधिकारी नियुक्त किया गया है।

अब देखिए- 178 आरएएस की ट्रांसफर लिस्ट….

….

राजस्थान में ट्रांसफर से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए

राजस्थान में आधी रात 178 आरएएस का ट्रांसफर:पिंकी मीणा को साढ़े 5 साल बाद पोस्टिंग, बीज निगम में घूसकांड के बीच MD को हटाया



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!