धौलपुर में कांग्रेस महासचिव मोहन प्रकाश का जन्मदिन मनाया:वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को पौष्टिक भोजन और ताजे फलों का वितरण

धौलपुर में कांग्रेस महासचिव मोहन प्रकाश का जन्मदिन मनाया:वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को पौष्टिक भोजन और ताजे फलों का वितरण




भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मोहन प्रकाश का जन्मदिन उनके गृह जिले धौलपुर में सादगी और सेवा कार्यों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विभिन्न जनसेवा गतिविधियों का आयोजन किया। जन्मदिन के मौके पर समर्थक शहर के घंटाघर रोड स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे। यहां पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंडित दुर्गा दत्त शास्त्री के नेतृत्व में बुजुर्गों को पौष्टिक भोजन और ताजे फलों का वितरण किया गया। आश्रम में उपस्थित सभी लोगों ने मोहन प्रकाश के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। पंडित दुर्गा दत्त शास्त्री ने बताया कि जन्मदिन को सादगीपूर्वक मनाते हुए सेवा कार्यों के माध्यम से खुशी साझा की गई। उन्होंने यह भी कहा कि इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर जनसेवा के कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने मोहन प्रकाश की समृद्ध राजनीतिक और क्रांतिकारी विरासत का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि उनके पिता डॉ. मंगल सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम और मत्स्य संघ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मोहन प्रकाश उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय राजनीति में धौलपुर का नाम रोशन कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश सचिव धर्मेंद्र शर्मा, संगठन महासचिव धनेश जैन, जिला उपाध्यक्ष अविनाश शास्त्री, अनीस खान, पार्षद जीतू कंसाना, विवेक शर्मा, आनंद मिश्रा, सद्दाम खान, जगदीश प्रसाद शर्मा, हरी विलास, श्यामू पंडित, सुल्तान सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पदाधिकारी और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!