बिहार सरकार के 15 मंत्रियों ने संभाला पदभार:17 मंत्री आज लेंगे विभाग की कमान; बंगाल में नई सरकार के शपथ में शामिल होंगे CM सम्राट

बिहार सरकार के 15 मंत्रियों ने संभाला पदभार:17 मंत्री आज लेंगे विभाग की कमान; बंगाल में नई सरकार के शपथ में शामिल होंगे CM सम्राट




बिहार सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नए मंत्रियों के पदभार ग्रहण का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को 15 मंत्रियों ने अपनी कुर्सी संभाली थी। वहीं, अब बाकी बचे मंत्री भी अपना पदभार ग्रहण करेंगे। 17 विभाग के मंत्री अपने कार्यालय पहुंचकर औपचारिक रूप से कार्यभार संभालेंगे। इसी बीच आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी वेस्ट बंगाल जाएंगे। यहां वे बंगाल में बीजेपी की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। बता दें कि गुरुवार को गांधी मैदान में कुल 32 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। नई कैबिनेट में भाजपा के 15, जदयू के 13, लोजपा (रामविलास) के 2, हम के 1 और RLM के 1 मंत्री शामिल हैं। वहीं, जिन मंत्रियों ने पदभार लिया, उनके साथ शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने औपचारिक मुलाकात की। उनसे बातचीत करते हुए टीम में शामिल होने की बधाई दी। मंत्रियों के कुर्सी संभालने की तस्वीरें देखिए… इन मंत्रियों ने संभाला पदभार ▪️ डॉ. प्रमोद कुमार- कला एवं संस्कृति विभाग
▪️ संजय कुमार सिंह- लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED)
▪️ लखेंद्र कुमार रौशन- अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग
▪️ केदार प्रसाद गुप्ता- पर्यटन विभाग
▪️ अरुण शंकर प्रसाद- श्रम संसाधन विभाग
▪️ डॉ दिलीप जायसवाल- राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
▪️ श्रवण कुमार- ग्रामीण विकास विभाग
▪️ दीपक प्रकाश- पंचायती राज विभाग
▪️ अशोक चौधरी- खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग
▪️ संजय पासवान- गन्ना उद्योग विभाग
▪️ मिथिलेश तिवारी- शिक्षा विभाग
▪️ राम कृपाल यादव- सहकारिता विभाग
▪️ श्रेयसी सिंह- उद्योग विभाग
▪️ निशांत कुमार- स्वास्थ्य विभाग
▪️ मदन साहनी- मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग निशांत को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी मिली मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गृह विभाग समेत 6 विभाग अपने पास रखे हैं। डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव को वित्त विभाग की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि विजय कुमार चौधरी जल संसाधन विभाग संभालेंगे। वहीं नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को स्वास्थ्य विभाग सौंपा गया है। निशांत कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की कुर्सी संभाली। उन्होंने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा। जब उनसे पूछा गया कि स्वास्थ्य मंत्री का पहला कदम क्या होगा। इस पर उन्होंने कहा, जानूंगा, सीखूंगा फिर करूंगा। मेरे पिताजी ने बिहार को आगे बढ़ााय है। मैं उसे और आगे लेकर जाऊंगा। निशांत पहली बार मंत्री बने हैं और फिलहाल किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी मिथिलेश तिवारी संभालेंगे। शिक्षा विभाग पहली बार बीजेपी के खाते में गया है। इसके अलावा ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने शुक्रवार को अपनी कुर्सी संभाली। मद्य निषेध मंत्री मदन सहनी ने आज अपनी कुर्सी संभाली। दिलीप जायसवाल ने आज राजस्व विभाग की कमान संभाली। सम्राट कैबिनेट में 7 नए मंत्री निशांत कुमार, मिथिलेश तिवारी, श्वेता कुमारी समेत 7 नेता पहली बार मंत्री बने हैं। सम्राट कैबिनेट में 30 MLA-MLC शामिल हैं। निशांत कुमार दो महीने पहले ही राजनीति में आए हैं और पहली बार मंत्री बने हैं। RLM नेता और उपेंद्र कुशवाह के बेटे दीपक प्रकाश भी किसी सदन के सदस्य नहीं हैं, लेकिन उन्हें दोबारा मंत्री बनाया गया है। सम्राट कैबिनेट की पूरी लिस्ट देखिए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!