PM Modi LIVE | Narendra Modi Somnath Mandir Road Show Abhishek Photos Videos Update; IAF Aerobatic Show

PM Modi LIVE | Narendra Modi Somnath Mandir Road Show Abhishek Photos Videos Update; IAF Aerobatic Show


  • Hindi News
  • National
  • PM Modi LIVE | Narendra Modi Somnath Mandir Road Show Abhishek Photos Videos Update; IAF Aerobatic Show Gujarat News

जामनगर35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के 75 साल पूरे होने के मौके पर कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा- आज का दिन एक और वजह से भी खास है। आज के ही दिन 11 मई 1998 को देश ने पोकरण में परमाणु परीक्षण किया था। तब दुनिया भर की शक्तियां भारत को दबोचने मैदान में उतर गई थीं।

PM ने कहा- भारत के लिए सारे रास्ते बंद कर दिए गए थे। लेकिन हम डरे नहीं, डटे रहे। भारत ने पोकरण परमाणु परीक्षण को ऑपरेशन शक्ति नाम दिया था। क्योंकि शिव के साथ शक्ति आराधना ही हमारी परंपरा रही है। मैं भगवान सोमनाथ के चरणों में नमन करते हुए ऑपरेशन शक्ति की बधाई देता हूं।

PM बोले- भारत को कोई झुका नहीं सकता, 5 मुख्य बातें…

  • सोमनाथ हमें याद दिलाता है कि कोई भी राष्ट्र तब तक मजबूत नहीं बन सकता, जब तक वह अपनी जड़ों से जुड़ा न रहे।
  • भारत में विरासत और आधुनिकता एक-दूसरे से अलग नहीं हैं, दोनों साथ-साथ चलते हैं।
  • हमारे देश में सांस्कृतिक और पवित्र स्थलों के पुनर्निर्माण को लेकर काफी राजनीति हुई है। दुर्भाग्य से आज भी ऐसी ताकतें हैं, जो राष्ट्रीय स्वाभिमान से ज्यादा तुष्टिकरण को महत्व देती हैं।
  • लुटेरों ने सोमनाथ मंदिर की भव्यता मिटाने की कोशिश की। इस मंदिर को बार-बार तोड़ा गया, लेकिन हर बार इसका पुनर्निर्माण हुआ।
  • दुनिया की कोई ताकत भारत को झुका नहीं सकती और न ही दबा सकती है।

वाजपेयी सरकार में हुआ था दूसरा परमाणु परीक्षण

11 मई 1998 को अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भारत ने अपना दूसरा परमाणु परीक्षण किया था। यह काफी गोपनीय ऑपरेशन था। इसकी तैयारियां इतनी गुप्त थीं कि विदेशी खुफिया एजेंसियों को इसकी भनक तक नहीं लगी।

इन परीक्षणों के जरिए भारत ने दुनिया को अपनी रणनीतिक और वैज्ञानिक ताकत दिखाई। लेकिन परमाणु परीक्षणों के बाद अमेरिका, जापान और कुछ पश्चिमी देशों ने भारत पर कई आर्थिक और तकनीकी प्रतिबंध लगाए थे।

मोदी का सोमनाथ दौरा, 5 तस्वीरें..

पीएम ने सोमनाथ हेलीपैड से हमीरजी सर्कल तक का रोड शो किया।

सोमनाथ महादेव में जलाभिषेक कर महादेव की विशेष पूजा में शामिल हुए।

जलाभिषेक के बाद महादेव को वस्त्र अर्पित कर आरती उतारी।

पीएम ने 11 तीर्थस्थलों के पवित्र जल से मंदिर के शिखर पर कुंभाभिषेक किया।

सोमनाथ मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा के 75 साल पूरे होने के मौके पर डाक टिकट जारी किया।

74 साल पहले सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण की 3 तस्वीरें..

सोमनाथ मंदिर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

सरकारी खजाने से सोमनाथ मंदिर बनवाने के खिलाफ थे गांधी:नेहरू उद्घाटन में क्यों नहीं गए; आज 75 साल पूरे होने पर मोदी जाएंगे

गुजरात के सोमनाथ में अमृत महोत्सव से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

07:50 AM11 मई 2026

  • कॉपी लिंक

PM ने कहा- राष्ट्र जड़ों से जुड़ा रहे तभी मजबूत रह सकता है

PM ने कहा- सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट से सैकड़ों परिवार जुड़े हैं। गुजरात के बाकी हिस्सों में भी लोग आते हैं। यह मंदिर हमें हमारी जीवन जीने का तरीका सिखाती है। हमारी आस्था नदियों में, वृक्षों में है। हम जंगलों को भी श्रद्धा की दृष्टि से देखते हैं। आज जब दुनिया प्राकृतिक जीवनशैली की तरफ लौट रही है तो हमें जागरूक होना होगा।

PV ने कहा- हम ऐसा जीवन अपनाएं जिससे प्राकृतिक शैली की रक्षा हो। जब नई पीढ़ियां अपने इतिहास और मूल्यों से जुड़ती हैं तब राष्ट्र का आत्मबल और मजबूत होता है। आज देश आगे बढ़ रहा है। उसमें हमारी सांस्कृतिक विरासत की बड़ी भूमिका है। सोमनाथ हमें याद दिलाता है कि कोई भी राष्ट्र तभी लंबे समय तक मजबूत रह सकता है जब वह जड़ों से जुड़ा रहे।

07:47 AM11 मई 2026

  • कॉपी लिंक

PM बोले- मुझे देश के तीर्थस्थलों के विकास का मौका मिला

PM ने कहा- आजादी के बाद सरदार पटेल ने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निमाण की कोशिश की। उन्हें इसके लिए नेहरू का विरोध झेलना पड़ा। लेकिन ये सरदार साहब की इच्छाशक्ति थी कि वे डिगे नहीं। सोमनाथ फिर से बना और देश ने सदियों के कलंक को धो दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा- आज मुझे देश के सभी तीर्थों के विकास का मौका मिला है। यह सोमनाथ का ही आशीर्वाद है। विश्वनाथ, ओंकारेश्वर, केदारनाथ धाम का विकास हुआ है। अयोध्या में भव्य मंदिर में रामलला विराजमान हैं। ऐसे कितने ही तीर्थस्थल हैं जिनकी महिमा पुराणों में सुनी हैं। आज हमें उस समृद्ध परंपरा के दर्शन होने लगे हैं। ये सब 10-12 साल के अंदर हुआ है।

07:40 AM11 मई 2026

  • कॉपी लिंक

मोदी बोले- हमने दशकों तक सांस्कृतिक तीर्थ का महत्व नहीं समझा

PM ने कहा- कई शिवभक्त समय-समय पर सोमनाथ मंदिर का निर्माण करवाते रहे हैं। लकुलिश जैसे मनीषी ने प्रभास पाटण की विरासत को संरक्षित किया। भाव प्रहस्तपति, पाशुपताचार्यों ने इस तीर्थ की आध्यात्मिक परंपराओं को जीवित रखा। विशाल देव जैसे लोगों ने इसे सुरक्षित रखने का काम किया। अहिल्या बाई होल्कर जी समेत कई महान विभूतियां हैं जो सोमनाथ की सेवा में अपना सर्वस्व अर्पित करती हैं। सभी ज्ञात-अज्ञात हुतात्माओं को नमन है। उनके प्रयासों से ही आज हमें यह दिन देखने मिला है।

प्रधानमंत्री ने कहा- हमारे सांस्कृतिक तीर्थ हजारों साल से भारत की पहचान रहे हैं। हमने दशकों तक उसका महत्व नहीं समझा। कई उदाहरण है जब राष्ट्रीय पहचान के स्मारकों को नष्ट कर दिया लेकिन वहां के लोगों ने उसे संवारा, पुन: प्रतिष्ठा की, लेकिन हमारे यहां ऐसे विषयों पर भी राजनीति होती है। सोमनाथ इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।

07:34 AM11 मई 2026

  • कॉपी लिंक

PM ने कहा- जिसके नाम में ही सोम हो उसे कौन नष्ट कर सकता है

PM ने कहा- देश ने पोकरण परमाणु परीक्षण को ऑपरेशन शक्ति नाम दिया था। क्योंकि शिव के साथ शक्ति की आराधना हमारी परंपरा रही है। शिव भी स्वयं शक्ति के साथ पूर्ण होते हैं। जब चंद्रयान मिशन सफल हुआ और रोवर जिस जगह लैंड हुआ उसका नाम भी शिवशक्ति पॉइंट रखा गया। क्योंकि हमारी आस्था में चंद्रमा शिव से और शिव शक्ति से जुड़े हैं। इसलिए चंद्रमा के नाम से ही इस शिवलिंग को सोमनाथ कहते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा- मैं भगवान सोमनाथ के चरणों में नमन करते हुए ऑपरेशन शक्ति की बधाई देता हूं। पिछली बार यहां आने पर मैंने कहा था कि जिसके नाम में ही सोम हो उसे कौन नष्ट कर सकता है?

PM ने कहा- लुटेरों ने सोमनाथ मंदिर को मिटाने का प्रयास किया। वे भौतिक ढांचा बार-बार मिटाते रहे। मंदिर हर बार उठ खड़ा हुआ। क्योंकि तोड़ने वालों को मालूम नहीं था कि हमारा वैचारिक सामर्थ्य क्या है। हम भौतिक शरीर को नश्वर मानने वाले हैं। शरीर के भीतर बैठी आत्मा अविनाशी है। फिर शिव तो सर्वात्मा हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा- इस मंदिर में 75 साल पहले प्राण-प्रतिष्ठा हुई थी। तब एक नई चेतना यात्रा शुरू की थी। आज फिर वही चेतना यात्रा और व्यापक रूप में हमारे सामने है। इसे नई ऊंचाई पर ले जाना है। दादा सोमनाथ का आशीर्वाद साथ रहे, यही प्रार्थना है।

07:24 AM11 मई 2026

  • कॉपी लिंक

PM बोले- भारत ने परमाणु परीक्षण किया तो दुनिया की आंखें लाल हो गईं

PM ने कहा- आज का दिन एक और वजह से भी विशेष है। 11 मई 1998 को यानी आज के ही दिन देश ने पोकरण में परमाणु परीक्षण किया था। देश ने 11 मई को पहले 3 परमाणु परीक्षण किए। हमारे वैज्ञानिकों ने भारत के सामर्थ्य को क्षमता को दुनिया के सामने रखा। दुनिया में तूफान आ गया।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा- दुनिया कहने लगी कि भारत, इसकी ये हैसियत…कौन होता है भारत जो परमाणु परीक्षण करे। दुनिया की आंखें लाल हो गईं। दुनिया भर की शक्तियां भारत को दबोचने मैदान में उतरीं। भारत के लिए सारे रास्ते बंद कर दिए गए। जब दुनिया भर की बड़ी शक्तियां इतना बड़ा आक्रमण करें तो आगे के रास्ते दिखते नहीं हैं। लेकिन हम किसी और मिट्‌टी के बने हैं।

07:20 AM11 मई 2026

  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री ने कहा- मैं हजारों साल की आध्यात्मिक चेतना देख रहा हूं

PM ने कहा- आज मैं 75 साल की झांकी नहीं देख रहा हूं। मैं देख रहा हूं विनाश में सृजन के संकल्प को। मैं यहां देख रहा हूं असत्य पर सत्य की विजय को। मैं यहां देख रहा हूं हजारों साल की आध्यात्मिक चेतना को। जिसने मानव मात्र के कल्याण के साथ समूचे विश्व को देखा। मैं देख रहा हूं भारत के अविनाशी स्वरूप को, जिसे सदियों के कुत्सित प्रयास भी नहीं मिटा सके।

PM ने कहा- ये केवल अतीत का उत्सव नहीं है, अगले हजार साल के लिए भारत की प्रेरणा का महोत्सव भी है। सभी देशवासियों को इस महोत्सव की बहुत बधाई।

07:18 AM11 मई 2026

  • कॉपी लिंक

PM बोले- सरदार साहब ने भारत का स्वरूप गढ़ा था

प्रधानमंत्री ने कहा- 75 साल पहले आज के ही दिन सोमनाथ मंदिर की पुनर्स्थापना साधारण अवसर नहीं था। 1947 में देश आजाद हुआ था तो 1951 में सोमनाथ की प्राण-प्रतिष्ठा ने भारत की स्वतंत्र चेतना का उद्धोष किया था।

मोदी ने कहा- आजादी के समय सरदार साहब ने 500 से ज्यादा रियासतें जोड़कर एक भारत का स्वरूप गढ़ा था। साथ ही सोमनाथ के पुनर्निर्माण से उन्होंने बताया था कि भारत केवल अजाद ही नहीं हुआ है बल्कि अपनी विरासत के गौरव को भी समेट रहा है।

07:16 AM11 मई 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम ने कहा- मैं यहां कई बार आया नतमस्तक हुआ

पीएम मोदी ने कहा, ‘आज हम उनके धाम के पुनर्निर्माण का उत्सव मना रहे हैं। जो हलाहल पीकर नीलकंठ हो गए आज उनकी ही शरण में सोमनाथ अमृत महोत्सव हो रहा है। ये उनकी ही लीला है।’ – मैं दादा सोमनाथ के भक्त के रूप में कितनी ही बार मैं यहां आया नतमस्तक हुआ। लेकिन आज समय की यह यात्रा सुखद अनुभूति दे रही थी। कुछ महीने पहले ही हम सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मना रहे थे। – आज आधुनिक स्वरूप की प्रतिष्ठा के 75 साल, हम केवल 2 आयोजनों का हिस्सा भर नहीं बने हैं। हमें हजार साल की अमृत यात्रा को अनुभव करने का शिवजी ने मौका दिया है।

07:12 AM11 मई 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी का भाषण शुरू, कहा- जय सोमनाथ

पीएम मोदी का भाषण शुरू हो गया है। उन्होंने कहा, ‘कला संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियां वेद मंत्रों का उच्चार गर्भ गृह में हो रहा शिवपंचाक्षरी का अखंड पाठ और सागर की लहरों का जयघोष ऐसा लग रहा है जैसे यह सृष्टि एक साथ बोल रही है जय सोमनाथ।’

उन्होंने कहा, साथियों समय खुद जिनकी इच्छा से प्रकट होता है। जो स्वयं कालातीत हैं, काल स्वरूप हैं आज उन महादेव की विग्रह प्रतिष्ठा के 75 साल मना रहे हैं।

07:11 AM11 मई 2026

  • कॉपी लिंक

सोमनाथ अमृत महोत्सव पर डाक टिकट जारी किया

पूजा-अभिषेक के बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पीएम मोदी का सेरेमोनियल पगड़ी और खेस के साथ स्वागत किया। साथ ही उन्हें सोमनाथ मंदिर की एक फ्रेम की हुई तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस दौरान पीएम ने डाक टिकट भी जारी किया गया।

06:48 AM11 मई 2026

  • कॉपी लिंक

एयर शो के बाद म्यूजियम देखने गए पीएम मोदी

सूर्यकिरण टीम का एयर शो खत्म होने के बाद पीएम मोदी सोमनाथ ट्रस्ट के म्यूजियम में भी गए। यहां मंदिर के पुराने अवशेष भी रखे हैं।

06:41 AM11 मई 2026

  • कॉपी लिंक

सूर्यकिरण टीम का एयर शो, जामनगर एयरफोर्स स्टेशन से आए विमान

सूर्यकिरण टीम के विमानों ने जामनगर वायुसेना स्टेशन से उड़ान भरी और लगभग 182 किलोमीटर की हवाई दूरी तय करके 18 मिनट के भीतर सोमनाथ पहुंचे।

हॉक Mk-132 विमान उड़ाने वाले पायलट फॉर्मेशन और हवाई करतब दिखा रहे हैं।

06:27 AM11 मई 2026

  • कॉपी लिंक

सोमनाथ मंदिर 17 बार लूटा गया, 7 बार हमले का प्रमाण मिला

06:19 AM11 मई 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी ने रिमोट के जरिए मंदिर के शिखर का कुंभाभिषेक किया

पीएम मोदी ने सोमनाथ मंदिर के शिखर का पहली बार जलाभिषेक किया। इसके लिए 11 तीर्थों के जल को एक बड़े कलश में रखा गया था। इस कलश को 90 मीटर लंबी क्रेन के जरिए मंदिर शिखर के ऊपर स्थापित किया गया था।

06:13 AM11 मई 2026

  • कॉपी लिंक

अंदर भगवान शिव का पूजन हुआ, बाहर चेतक हेलिकॉप्टर ने फूल बरसाए

जैसे ही मंदिर में भगवान शिव का अभिषेक पूजन पूरा हुआ और पीएम मोदी ने आरती की। उसी दौरान चेतक हेलिकॉप्टर ने सोमनाथ मंदिर के ऊपर फूलों की पंखुड़ियां बरसाईं।

05:54 AM11 मई 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी ने भगवान सोमनाथ का जलाभिषेक और विशेष पूजा की

05:37 AM11 मई 2026

  • कॉपी लिंक

PM सोमनाथ मंदिर पहुंचे, सरदार पटेल की मूर्ति पर फूल चढ़ाए

पीएम मोदी का 2 किमी लंबा रोड शो खत्म हो गया है। वे मंदिर पहुंच गए हैं। इस दौरान उन्होंने सरदार पटेल की मूर्ति पर फूल चढ़ाए।

05:22 AM11 मई 2026

  • कॉपी लिंक

157 साल पहले कैसा दिखता था सोमनाथ मंदिर

05:21 AM11 मई 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी के रथ के आगे डमरू बजाता भैरवनाथ डमरू मंडल, 2 वीडियो

05:09 AM11 मई 2026

  • कॉपी लिंक

सोमनाथ मंदिर में भूदेव यज्ञ कुंड में हवन कर रहे हैं

04:57 AM11 मई 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी को रोड शो शुरू, सीएम भूपेंद्र पटेल भी मौजूद

सोमनाथ हैलीपेड से मोदी का रोड शो शुरू हो गया है। यह 2 किमी लंबा रोड शो मंदिर तक होगा। पीएम मोदी के साथ गुजरात CM भूपेंद्र पटेल भी मौजूद हैं।

04:46 AM11 मई 2026

  • कॉपी लिंक

डिप्टी सीएम हर्ष सांघवी सोमनाथ मंदिर पहुंचे

04:42 AM11 मई 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड का भैरवनाथ डमरू मंडल करेगा मोदी के सामने प्रदर्शन करेगा

04:33 AM11 मई 2026

  • कॉपी लिंक

मोदी के स्वागत और अमृत महोत्सव का जोश, देखें 4 वीडियो

04:07 AM11 मई 2026

  • कॉपी लिंक

15 मिनट का एयरशो, 182 km दूर से आएंगे वायुसेना के विमान

भारतीय वायु सेना की मशहूर सूर्य किरण एरोबेटिक टीम (SKAT) आज सोमनाथ मंदिर के ऊपर एक एयर शो करेगी।

मुख्य आकर्षण वायु सेना के नासिक स्थित बेस रिपेयर डिपो की तरफ से बनाए गए ‘स्मोक पॉड्स’ होंगे। ये पॉड्स केसरिया, सफेद और हरे रंग का धुआं छोड़कर आसमान में भारतीय तिरंगे की छवि बनाएंगे।

चेतक हेलीकॉप्टर सोमनाथ मंदिर के ऊपर फूलों की पंखुड़ियां भी बरसाएगा।

विंग कमांडर जनमीत शर्मा ने बताया कि एरोबेटिक प्रदर्शन में लाल और सफेद रंग के हॉक Mk-132 विमान उड़ाने वाले पायलट फॉर्मेशन और हवाई करतब दिखाएंगे। यह 15 मिनट का शो पायलटों की लड़ाकू विमानों को एक-दूसरे से बेहद करीब से उड़ाने की महारत को प्रदर्शित करेगा।

विमान जामनगर वायु सेना स्टेशन से उड़ान भरेंगे और लगभग 182 किलोमीटर की हवाई दूरी तय करके 18 मिनट के भीतर सोमनाथ पहुंचेंगे।

ग्रुप कैप्टन अजय दशरथी के नेतृत्व वाली इस टीम में 13 पायलट शामिल हैं, जबकि जामनगर स्टेशन के 25 से 30 वायु सेना कर्मी परिचालन संबंधी जिम्मेदारियां संभालेंगे।

03:46 AM11 मई 2026

  • कॉपी लिंक

गुजरात डिप्टी CM बोले- मंदिर की स्वर्ण जयंती के वक्त CM थे नरेंद्र मोदी

गुजरात के डिप्टी CM हर्ष संघवी ने बताया कि श के राजनीतिक इतिहास में यह पहली बार होगा कि कोई व्यक्ति, जिसे मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के 24वें दिन ही स्वर्ण जयंती आयोजित करने का मौका मिला था, और कल सोमनाथ अमृत महोत्सव के अवसर पर, प्रधानमंत्री के तौर पर, उसे एक बार फिर सोमनाथ जी में पूजा-अर्चना करने और इस अमृत महोत्सव को आयोजित करने का मौका मिलेगा।

03:42 AM11 मई 2026

  • कॉपी लिंक

सोमनाथ में सड़क पर लोगों का हुजूम, रिपोर्ट दे रहे हैं राकेश अहीर

03:28 AM11 मई 2026

  • कॉपी लिंक

गिर सोमनाथ में जगह-जगह लीलाओं का मंचन जारी

03:20 AM11 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ग्राफिक्स में देखिए मंदिर 1400 साल पहले कैसा दिखता था

03:19 AM11 मई 2026

  • कॉपी लिंक

वडोदरा में बना सरदार धाम-3, देखें 3 तस्वीरें

इसके बाद दोपहर करीब साढ़े 3 बजे पीएम वडोदरा के लिए रवाना होंगे। वडोदरा में रोड शो के बाद 150 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित सरदार धाम-3 का उद्घाटन करेंगे।

शैक्षणिक और आवासीय परिसर ‘सरदारधाम-3’ वडोदरा के बाहरी इलाके में पाटीदार समुदाय द्वारा निर्मित करवाया गया है। पूरा कैंपस 4,75,000 वर्ग फीट में फैला है। इसे पाटीदार समुदाय के 2,000 छात्रों के लिए डिजाइन किया गया है।

इसमें 1,000 लड़कों और 1,000 लड़कियों के लिए अलग-अलग हॉस्टल की भी व्यवस्था। इस परिसर में 278 कमरे, 400 सीटों वाली ई-लाइब्रेरी, 1,000 लोगों की कैपेसिटी वाला सभागार और जीपीएससी और यूपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ-साथ रक्षा और न्यायिक सेवाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण केंद्र हैं। आउटडोर और इनडोर गेम्स की भी सुविधा है।

वडोदरा के बाहरी इलाके में पाटीदार समुदाय द्वारा निर्मित ‘सरदारधाम-3’।

सरदारधाम-3 में बनी विशाल डिजिटल लायब्रेरी।

कैंपस में इनडोर खेल सुविधाएं भी मुहैया करवाई गई हैं।

03:17 AM11 मई 2026

  • कॉपी लिंक

दो दिनों में पीएम का तीसरे राज्य का दौरा

पिछले दो दिनों में पीएम के दौरे का गुजरात तीसरा राज्य है। इससे रविवार सुबह करीब 11 बजे वे कर्टानक के बेंगलुरु पहुंचे थे। यहां ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के 45वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। इसके बाद दोपहर करीब 3 बजे तेलंगाना के हैदराबाद पहुंचे। यहां उन्होंने 9,400 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके बाद रात करीब 9 बजे गुजरात के जामनगर पहुंचे। वडोदरा में कार्यक्रम के पीएम शाम को दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में नव-निर्मित मंदिर में पूजा करते हुए पीएम मोदी

03:14 AM11 मई 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी के रविवार दौरे की ये खबर भी पढ़ें…

मोदी बोले- कांग्रेस ने DMK की पीठ में छुरा घोंपा:कर्नाटक में ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के प्रोग्राम में कहा- सत्ता बदलते ही कांग्रेस पलटी

बेंगलुरु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- कांग्रेस और DMK के बीच पिछले 25-30 साल से करीबी संबंध रहे हैं। DMK ने कई बार कांग्रेस को संकट से बाहर निकाला। 2014 से पहले केंद्र में 10 साल तक चली कांग्रेस सरकार भी DMK के समर्थन की वजह से ही टिकी रही। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!