छत्तीसगढ़ में 50 किमी रफ्तार से हवा चलेगी:4 दिन मौसम खराब, गरज-चमक होगी, बिजली गिरने का भी खतरा, 4° तक तापमान बढ़ेगा

छत्तीसगढ़ में 50 किमी रफ्तार से हवा चलेगी:4 दिन मौसम खराब, गरज-चमक होगी, बिजली गिरने का भी खतरा, 4° तक तापमान बढ़ेगा




छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, 13 से 16 मई के बीच प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। एमपी से मणिपुर तक बनी ट्रफ लाइन और बंगाल में साइक्लोन सर्कुलेशन के असर से ऐसी स्थिति बन रही है। वहीं अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। यानी बारिश और तेज हवाओं के बीच गर्मी का असर भी बना रहेगा। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा, लेकिन अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दुर्ग सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। क्यों बदल रहा मौसम? मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश से मणिपुर तक एक द्रोणिका सक्रिय है, जो पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल से होकर गुजर रही है। इसके अलावा यूपी में साइक्लोन सर्कुलेशन बना हुई है। इसी सिस्टम के असर से प्रदेश में थंडरस्टॉर्म एक्टिविटी देखने को मिल सकती है। रायपुर का मौसम आज शहर में बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग ने बारिश, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की संभावना जताई है। शहर का अधिकतम तापमान करीब 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अगले दो दिन का आउटलुक प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। साथ ही गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर भी जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!