फरीदकोट में महिला समेत 2 नशा तस्कर गिरफ्तार:50 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े युवक की पूछताछ के बाद सप्लायर महिला काबू

फरीदकोट में महिला समेत 2 नशा तस्कर गिरफ्तार:50 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े युवक की पूछताछ के बाद सप्लायर महिला काबू




फरीदकोट में थाना सिटी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक महिला सहित दो कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान फरीदकोट की डोगर बस्ती निवासी बुद्ध सिंह और ममदोट (फिरोजपुर) निवासी रजनी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की यह कार्रवाई एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा-निर्देशों पर एएसआई चमकौर सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम जब शहर की डोगर बस्ती की गली नंबर 22 के पास गश्त कर रही थी, तब वहां संदिग्ध हालत में खड़े बुद्ध सिंह को रोका गया। तलाशी के दौरान बुद्ध सिंह के पास से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने यह नशा फिरोजपुर जिले के ममदोट की रहने वाली रजनी से खरीदा था। नशे के नेटवर्क मिला सुराग बुद्ध सिंह से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रजनी को भी मामले में नामजद किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, इस गिरफ्तारी से नशे की एक महत्वपूर्ण कड़ी का पर्दाफाश हुआ है। आरोपियों को अब माननीय अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से उनका पुलिस रिमांड हासिल कर मामले की गहराई से जांच की जाएगी। अपराधियों के पुरान रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस जांच अधिकारी एएसआई चमकौर सिंह ने बताया कि पुलिस अब दोनों आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाल रही है। रिमांड के दौरान पूछताछ का मुख्य उद्देश्य इस नशा सप्लाई चेन की तह तक जाना है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि ये लोग हेरोइन कहां से लाते थे और इनके गिरोह में अन्य कौन-कौन से लोग शामिल हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!