NDPS और आर्म्स-एक्ट का 18 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार:वांटेड 10 हजार रुपए का इनामी; पेरोल पर आया था जेल से बाहर
बाड़मेर जिले की सदर थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी 10 हजार रुपए का इनामी है। बीते 18 माह से आरोपी पेरोल पर फरारी काट रहा था। डीएसटी टीम ने 4 दिन में 5 इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। एसपी चूनाराम जाट ने बताया- पुलिस मुख्यालय व आईजी जोधपुर रेज के निर्देशानुसार वांटेड आरोपियों को डिटेन करने के लिए स्पेशल अभियान चलाया जा रहा है। एएसपी नितेश आर्य के सुपरविजन में डीएसटी के इंचार्ज आदेश कुमार और सदर थाना इंचार्ज बगडूराम के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम ने तकनीकी और सूचना के आधार पर आरोपी चौखाराम पुत्र पूनमाराम निवासी लूखू को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल उससे टीमें डोडा-पोस्त की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है। 18 माह से चल रहा था फरार आरोपी चौखाराम पुत्र पूनाराम निवासी खुमे की बेरी दुधु के खिलाफ सेड़वा थाने में साल 2022 में एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट मामला दर्ज हुआ। इसमें गिरफ्तार होने के बाद 18 माह पहले पेरोल पर बाहर आया था। इसके बाद से फरार चल रहा था। इस दौरान सदर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए डोडा-पोस्त जब्त किए थे। इसमें भी फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर 10 हजार रुपए का इनामी घोषित किया। 80 किलो डोडा-पोस्त, एक पिस्तल और कारतूस किए थे जब्त आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना सेड़वा में मामला दर्ज हुआ था। इसमेंं 80 किलो डोडा पोस्त व एक पिस्टल मय 3 कारतूस जब्त किए थे। इस मामले में पैरोल से फरार होने व पुलिस थाना सदर बाड़मेर में जब्त डोडा पोस्त के प्रकरण में वांछित था।
Source link

