Monsoon Deficit 18% | Kota Dry Spell; Weather Update
कोटा6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कोटा में मानसून की बेरुखी ने लोगों की चिंताएं बढ़ा दी है। गर्मी व उमस बरकरार है। बारिश पर ब्रेक लगने से पारा भी बढ़ने लगा है। बारिश की कामना को लेकर रविवार को शहर के छावनी इलाके के कुम्हारों के मोहल्ले से घास भैरव का 4.5 किलोमीटर तक नगर भ्रमण करवाया गया। इस दौरान व्यापारियों,महिलाओं ने पूजा अर्चना की मानसून में अच्छी बरसात के लिए प्रार्थना की।
छावनी इलाके के कुम्हारों के मोहल्ले से घास भैरव का 4.5 किलोमीटर तक नगर भ्रमण करवाया गया।
मौसम विभाग के अनुसार वेदर सिस्टम कमजोर बने रहने से फिलहाल मौसम ड्राई रहेगा। 15 जुलाई के बाद बारिश की संभावना जताई है। रविवार को 1 डिग्री तापमान बढ़ने के बाद अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री व न्यूनतम 28.6 डिग्री दर्ज हुआ।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस सीजन में 12 जुलाई तक 18% कम बारिश हुई है। सामान्यतया जिले में 12 जुलाई तक औसत 173.3 मिमी बारिश होती है। इस सीजन में अभी तक 142.7 मिमी बारिश हुई है।
जुलाई दूसरे सप्ताह तक पर्याप्त बारिश नहीं होने से खरीफ सीजन प्रभावित हो गया है। कृषि विभाग के अनुसार कोटा संभाग में खरीफ बुवाई का लक्ष्य 12.14 लाख हेक्टेयर रखा गया था, लेकिन अब तक केवल 6.19 लाख हेक्टेयर (51.03%) क्षेत्र में ही बुवाई हो सकी है। करीब 5.81 लाख हेक्टेयर यानी 49 प्रतिशत क्षेत्र अब भी खाली पड़ा है। सबसे ज्यादा असर सोयाबीन पर पड़ा है।

