कोटा में 67-परीक्षा केंद्रों पर सीनियर टीचर भर्ती एग्जाम:लास्ट मिनट पर भागते नजर आए अभ्यर्थी, 1 घंटे पहले बंद हुए गेट

कोटा में 67-परीक्षा केंद्रों पर सीनियर टीचर भर्ती एग्जाम:लास्ट मिनट पर भागते नजर आए अभ्यर्थी, 1 घंटे पहले बंद हुए गेट




राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा को लेकर कोटा में कड़े सुरक्षा इंतजाम देखने को मिले। 67 परीक्षा केंद्रों पर हजारों अभ्यर्थियों ने परीक्षा दे रहे हैं । परीक्षा शुरू होने से पहले पुलिस और स्कूल प्रशासन ने दोहरी जांच व्यवस्था लागू की, जिससे किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना न रहे। आरपीएससी की वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा के तहत कोटा में 67 परीक्षा केंद्रों में 41 सरकारी और 26 निजी विद्यालय शामिल हैं। परीक्षा दो पारियों में हो रही है। पहली पारी सुबह 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान (ग्रुप-ए) और दूसरी पारी दोपहर 3 से शाम 5:30 बजे तक सामाजिक विज्ञान विषय की रही। दोनों पारियों में कुल 36 हजार 336 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा शुरू होने से पहले जिला कलेक्ट्रेट से पुलिस सुरक्षा के बीच प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाए गए। उद्योग नगर स्थित इंदिरा गांधी क्षेत्र के परीक्षा केंद्र पर सुबह 9 बजे निर्धारित समय पर मुख्य गेट बंद कर दिए गए। गेट बंद होने से ठीक पहले स्कूल स्टाफ ने आवाज लगाकर बाहर मौजूद अभ्यर्थियों को बुलाया। इसी दौरान दो अभ्यर्थी दौड़ते हुए पहुंचे और समय रहते प्रवेश मिला। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सबसे पहले पुलिसकर्मियों ने मेटल डिटेक्टर से प्रत्येक अभ्यर्थी की सघन जांच की। इसके बाद स्कूल स्टाफ ने प्रवेश पत्र और पहचान पत्र सहित सभी दस्तावेजों का सत्यापन किया। जांच पूरी होने के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। उद्योग नगर थाने के एएसआई गिर्राज मीणा ने बताया कि हर अभ्यर्थी की बारीकी से जांच की जा रही है। किसी भी धातु की वस्तु, गले में पहनी चेन, हाथों के कड़े, चूड़ियां, बिछिया और मेटल वाले सामान को बाहर ही उतरवाया गया। जींस के बड़े मेटल बटन जैसी वस्तुओं पर भी विशेष निगरानी रखी गई। पूरी प्रक्रिया के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया और सुबह 10 बजे निर्धारित समय पर परीक्षा शुरू हुई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!