फैक्ट्री में कम मजदूरी मिली तो शुरू की शराब तस्करी:शक न हो राजधानी एक्स. में शराब लेकर चढ़े, जंक्शन पर 100 बोतल के साथ 2 किशोर धराए

फैक्ट्री में कम मजदूरी मिली तो शुरू की शराब तस्करी:शक न हो राजधानी एक्स. में शराब लेकर चढ़े, जंक्शन पर 100 बोतल के साथ 2 किशोर धराए




मुजफ्फरपुर जंक्शन पर जीआरपी ने राजधानी एक्सप्रेस से शराब तस्करी करने वाले 2 किशोरों को पकड़ा है। दोनों के पास से 100 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि फैक्ट्री में कम मजदूरी मिलने से परेशान होकर दोनों ने जल्दी पैसा कमाने के लिए शराब तस्करी का रास्ता चुन लिया था। दोनों किशोर पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी के रहने वाले बताए गए हैं। जीआरपी के अनुसार दोनों नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस से लखनऊ से शराब लेकर मुजफ्फरपुर पहुंचे थे। जंक्शन पर ट्रेन से उतरते ही पहले से निगरानी कर रही टीम ने उन्हें संदिग्ध स्थिति में पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दोनों किशोरों के पास मौजूद दो ट्रॉली बैग और दो झोलों से आरसी ब्रांड की 100 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जीआरपी जांच में यह भी सामने आया कि दोनों ने राजधानी एक्सप्रेस से सफर करने के लिए करीब एक महीने पहले ही कंफर्म टिकट बुक कराया था, ताकि किसी को उन पर शक न हो।
पहली खेप में हुई 50 हजार की कमाई तो बढ़ा लालच पूछताछ में किशोरों ने बताया कि वे पहले फैक्ट्री में काम करते थे, लेकिन वहां कम पैसे मिलने के कारण शराब तस्करी शुरू कर दी। उन्होंने स्वीकार किया कि इससे पहले भी एक बार शराब की खेप ला चुके हैं, जिसमें करीब 50 हजार रुपए की कमाई हुई थी। इसी लालच में दूसरी बार फिर लखनऊ से शराब लेकर आ रहे थे।
सप्तक्रांति एक्सप्रेस में बिना टिकट यात्रा की रेल थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि दोनों किशोर मुजफ्फरपुर से लखनऊ जाते समय सप्तक्रांति एक्सप्रेस के जनरल कोच में बिना टिकट यात्रा कर रहे थे। वापसी में शराब लेकर राजधानी एक्सप्रेस से लौट रहे थे। जंक्शन पर शराब तस्करी के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत रविवार की सुबह चेकिंग के दौरान दोनों किशोर पकड़े गए। फिलहाल जीआरपी दोनों से पूछताछ कर शराब सप्लायर और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!