कोटा में दो से चार घंटे बिजली कटौती:शिव सागर, आर के सिटी, बसंत विहार, श्रीनाथपुरम इलाकों में लाइनों के मेंटेनेंस के चलते पावर सप्लाई कट

कोटा में दो से चार घंटे बिजली कटौती:शिव सागर, आर के सिटी, बसंत विहार, श्रीनाथपुरम इलाकों में लाइनों के मेंटेनेंस के चलते पावर सप्लाई कट




कोटा शहर में बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते आज सुबह से दोपहर तक कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली कटौती रहेगी। निजी बिजली कंपनी की ओर से यह शटडाउन लिया गया है ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव किया जा सके। इस दौरान तकनीकी टीमों द्वारा वायरिंग, पोल और फीडर की जांच का कार्य किया जा रहा है। कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। इन इलाकों में की जाएगी बिजली कटौती सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक शिव सागर 1,2, आरके सिटी, गोपाल विहार, शिवाजी नगर, वैशाली नगर, शिवाजी नगर स्पेशल, विनायक रेजीडेंसी, चंदन नगर, कृष्णा विहार इलाकों में 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 8:30 बजे से 11 बजे तक बसंत विहार, बसंत विहार स्पेशल, बालाकुंड इलाकों में ढाई घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक: श्रीनाथपुरम सेक्टर बी इलाकों में 3 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 9:30 बजे से 11:40 बजे तक: फ्रेंड्स कॉलोनी, लाजपत नगर इलाकों में 2 घंटे 10 मिनट बिजली कटौती की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!