Indore Crime Branch Nabs Five Drug Dealers

Indore Crime Branch Nabs Five Drug Dealers


इंदौर10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंदौर क्राइम ब्रांच ने 1 किलो एमडी ड्रग्स के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सूचना मिलने के बाद क्राइम ब्रांच ने सुपर कॉरिडोर पर घेराबंदी की। जैसे ही काले रंग की स्कॉर्पियो कार वहां पहुंची, टीम ने पीछा शुरू कर दिया और आरोपियों को रुकने का इशारा किया।

क्राइम ब्रांच को पीछे आता देख बदमाश तेज रफ्तार में भागने लगे। हालांकि पुलिस ने पहले से रणनीति तैयार कर रखी थी। आगे तैनात दूसरी टीम ने रास्ता रोकने का प्रयास किया, जिससे आरोपियों की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों को दबोच लिया। फिलहाल आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है, ताकि ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा सकें।

1 करोड़ 21 लाख 20 हजार रुपए का सामान जब्त

क्राइम ब्रांच ने झालावाड़ निवासी नवीन सोलंकी (25) और शंकर सिंह (33), उज्जैन निवासी विक्रम सिंह (31) और नरेंद्र सिंह (26) तथा सिलिकॉन सिटी निवासी गोविंद शर्मा (29) को गिरफ्तार किया है। गोविंद मूल रूप से देवास का रहने वाला है।

आरोपियों के कब्जे से 1 किलो एमडी ड्रग्स, एक स्कॉर्पियो कार, दो बाइक, एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने कुल 1 करोड़ 21 लाख 20 हजार रुपए का माल जब्त किया है।

क्राइम ब्रांच ने पकड़े एमडी ड्रग्स के साथ पांच आरोपी।

आरोपी इंदौर में ही ड्रग्स सप्लाई करने आए थे

डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों की जानकारी क्राइम ब्रांच को मुखबिर से मिली थी। जांच में सामने आया है कि ये आरोपी पहले भी इंदौर में चार से पांच बार ड्रग्स की सप्लाई कर चुके थे। शुरुआत में वे 20 से 25 ग्राम एमडी ड्रग्स की सप्लाई करते थे, लेकिन इस बार बड़ी खेप लेकर आए थे। इसी दौरान क्राइम ब्रांच ने उन्हें पकड़ लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी इंदौर में ही ड्रग्स सप्लाई करने आए थे।

राजेश कुमार त्रिपाठी, डीसीपी क्राइम ब्रांच इंदौर।

एक किलोमीटर पीछा कर पकड़ा

डीसीपी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद कार्रवाई के लिए दो टीमें लगाई गई थीं। जैसे ही आरोपियों की स्कॉर्पियो नजर आई, पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे तेज रफ्तार में भागने लगे। क्राइम ब्रांच को पहले से आशंका थी कि आरोपी भागने की कोशिश करेंगे, इसलिए एक टीम को आगे तैनात किया गया था।

एक टीम आरोपियों की कार के पीछे लगी रही, जबकि दूसरी टीम ने आगे से घेराबंदी की। करीब एक किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पुलिस ने आरोपियों को रोक लिया। इस दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद पांचों आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ गए। बताया जा रहा है कि आरोपियों का पांच दिन का पुलिस रिमांड मंजूर हुआ है।

मोबाइलों से भी जानकारी निकाल रही क्राइम ब्रांच।

मोबाइल फोन से खंगाला जाएगा नेटवर्क

क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। इनमें मौजूद नंबरों और डेटा के आधार पर पुलिस इनके नेटवर्क की जांच कर रही है। टीम यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में ड्रग्स कहां से लेकर आए थे और इसके पीछे कौन लोग जुड़े हैं।

इसके अलावा पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों के पास मिला देसी कट्टा कहां से आया। मोबाइल डेटा और संपर्कों के जरिए ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क की ऊपरी कड़ियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

इंदौर में ₹1 करोड़ की एमडी-ड्रग्स के साथ 5 अरेस्ट

इंदौर क्राइम ब्रांच ने 1 किलो एमडी ड्रग्स के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार सुबह सुपर कॉरिडोर पर घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। आरोपियों की कार से 1 किलो एमडी ड्रग्स बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ रुपए है। पढ़िए पूरी खबर।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!